scriptमहिला बाल विकास को जिले में रेटी टू ईट के सभी समूह बदलने के मिले निर्देश | Instructions for changing all groups | Patrika News
कोरबा

महिला बाल विकास को जिले में रेटी टू ईट के सभी समूह बदलने के मिले निर्देश

सूत्रों की मानें तो विभाग पर समूहों को बदलने का भारी दबाव

कोरबाMar 06, 2019 / 05:19 pm

Rajkumar Shah

सूत्रों की मानें तो विभाग पर समूहों को बदलने का भारी दबाव

सूत्रों की मानें तो विभाग पर समूहों को बदलने का भारी दबाव

कोरबा. सरकार बदलते ही अब महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत रेडी टू ईट प्रदाय करने वाले स्वयं सहायता समूहों को लेकर राजनीति शुरू हो गई है।


हाल ही जिला पंचायत की महिला एंव बाल विकास से संबधित स्थाई समिति ने वर्तमान में कार्यरत सभी समूहों को बदलने के निर्देश महिला एवं बाल विकास विभाग को दिए हैं। सूत्रों की मानें तो विभाग पर समूहों को बदलने का भारी दबाव हैं। इसमें जो खास कारण है वो यह है कि जितने भी समूह हैं उनमे से अधिकांश समूह प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा से जुड़े हैं। अब कांग्रेस की सत्ता है ऐसे में इनको हटाने की तैयारी चल रही है।

इसका दूसरा पहलू यह भी है कि बिना किसी गलती या फिर जब तक कि समूहों द्वारा अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन नहीं किया जाता तब तक इन्हें बदला नहीं जा सकता। इसलिए इन समूहों को एक झटके में बदलना आसान नहीं होगा। आंगनबाड़ी केन्द्रों में जिले में कार्यरत ज्यादातर स्वयं सहायता समूह भाजपा नेताओं के करीबी लोगो के हैं। अब जबकि सरकार बदल गई है, तब इन समूहों को भी बदलने की तैयारी शुरू हो चुकी है। इसके लिए विभागीय और राजनैतिक प्रयास भी शुरू हो चुके हैं।
Read more : सेप्टिक टैंक मेें अब नहीं उतारे जाएंगे कर्मचारी, लगाया गया प्रतिबंध

91 सेक्टर, सभी में अलग-अलग समूह कार्यरत
महिला बाल विकास विभाग के जिले में 91 सेक्टर हैं। सभी सेक्टर में अलग-अलग समूहों कार्य कर रहे हैं। जबकि पर्दे के पीछे से कई समूहों के कर्ता-धर्ता एक ही व्यक्ति हैं। समूहों के काम को लेकर सर्वाधिक शिकायतें पाली क्षेत्र से बनी रहती है। जहां शिकायत मिलने पर कुछ समूहों से काम भी छीना गया था। बावजूद इसके गड़बडिय़ां बनी रहती हैं।


लाखों में बनाते हैं बिल
समूहों को सेक्टरवार रेडी टू ईट प्रदाय करने के लिए बिल का भुगतान किया जाता है। प्रत्येक समूह द्वारा प्रति सेक्टर रेडी टू ईट का बिल लाखों में तैयार किया जाता है। हालांकि पिछले 6 से 7 महीनों तक समूहों का पेमेंट लटका हुआ था। जिसे हाल ही में जारी किया गया है। हर समूह का बिल लाखों में होता है। गर्भवती महिलाओं को केन्द्रों में गरम भोजन में शामिल रोटी देने का प्रावधान राज्य सरकार ने किया था। इसके लिए आटा भी समूहों द्वारा प्रदायन किया जाता है।


-समूहों को बदलने के निर्देश मिले हैं। जिला पंचायत के बैठक के साथ ही अन्य लोग भी इस विषय में सामने आ रहे हैं। लेकिन शासन द्वारा स्थापित नियमों के अनुसार ही समूहों को बदला जा सकता है। आगामी अपै्रल माह में अनुबंध की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
-राजेन्द्र कश्यप, कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग

Home / Korba / महिला बाल विकास को जिले में रेटी टू ईट के सभी समूह बदलने के मिले निर्देश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो