scriptइंतजार कीजिए होंगे कई बड़े खुलासे…पूरे प्रदेश से 150 करोड़ की ठगी करने वाला महाठग गिरफ्तार | korba: Agent arrested who done Rs 150 crore fraud from the entire state | Patrika News

इंतजार कीजिए होंगे कई बड़े खुलासे…पूरे प्रदेश से 150 करोड़ की ठगी करने वाला महाठग गिरफ्तार

locationकोरबाPublished: Jul 26, 2017 10:46:00 am

जिले से 50 लाख तो प्रदेश भर में 150 करोड़ से अधिक की ठगी करने
वाले एजेंट को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आल पर्पस साल्यूशन
सिस्टम नोयडा की कंपनी ने जाल प्रदेश में फैलाया था।

Agent arrested who done Rs 150 crore fraud from th

Agent arrested who done Rs 150 crore fraud from the entire state

कोरबा. जिले से 50 लाख तो प्रदेश भर में 150 करोड़ से अधिक की ठगी करने वाले एजेंट को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आल पर्पस साल्यूशन सिस्टम नोयडा की कंपनी ने जाल प्रदेश में फैलाया था।

ठगी के शिकार हुए लोगों ने कोतवाली में शिकायत की थी। इसके बाद कंपनी के डायरेक्टर से लेकर एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

आल पर्पस साल्यूशन सिस्टम नोयडा कंपनी ने बड़े व्यापारियेां को चूना लगाने के लिए स्कीम बनाई थी। इसके तहत कंपनी ने प्रदेश में रायपुर, बिलासपुर से संचालन किया जा रहा था।

कंपनी व्यापारियों को ई बुक के माध्यम से एक पीडीएफ फार्म डाउनलोड कर सुरक्षा निधि जमा कराई जा रही थी। व्यापारियों को बताया गया कि इस ई बुक से उनको व्यापार में परेशानी नहीं आएगी और मुनाफा भी होगा।

लिहाजा व्यापारियों से एक लाख से तीन लाख रूपए तक जमा कराए गए। कोरबा जिले में कुल 27 व्यापारियों से राशि जमा करायी गयी थी।

पावर हाउस रोड में रहने वाले व्यापारी रामअवतार अग्रवाल से उसी के पड़ोसी कम्प्यूटर व्यापारी अमित अग्रवाल ने लगभग दो लाख रूपए जमा करा लिए थे। अमित अग्रवाल कोरबा शहर में पुराना कम्प्यूटर व्यापारी है।

लिहाजा शहर के अन्य व्यापारियों ने भरोसा किया। अमित कंपनी का एजेंट था जो कि यहां से पैसा ले जाकर कंपनी में जमा करता था। इसके एवज में अमित को कमीशन मिलता था।

रामअवतार ने जब देखा कि कंपनी के डायरेक्टर करोड़ों रूपए की सुरक्षा निधि के साथ लापता हो गए हैं। तब कोतवाली पुलिस ने कंपनी के डायरेक्टर राघवेन्द्र सलूजा, अनिकेत श्रीवास्तव, निखिल प्रसाद,

आशीष सिन्हा और अमित अग्रवाल के खिलाफ 420, 406, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया था। अपराध दर्ज होने के बाद से अमित अग्रवाल फरार चल रहा था। पुलिस ने मंगलवार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

आरोपी अमित के बैंक खाते लिए गए– कोतवाली पुलिस ने आरोपी अमित अग्रवाल के बैंक खाते जब्त कर लिए है। सभी बैंक खाते से अब तक का निकासी व आहरण सहित ट्रांसफर की गई राशि का रिकार्ड लिया जा रहा है। पुलिस ने तीन खाते के बैंक प्रबंधकों को पत्र लिखकर जानकारी मांगी है।

27 में से पांच ने दिया बयान– शहर के 27 लोगों से धोखाधड़ी की गई है। इसमें से पांच लोगों ने अब तक पुलिस को बयान दर्ज कराया है। अन्य लोगों से पुलिस बयान लेगी।

प्रदेश भर में इन आरोपियों ने करोड़ों की ठगी की है। बिलासपुर मेें पहले ही एक आरोपी आशीष सिन्हा को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। शेष आरोपियों की भी पुलिस जांच में जुटी है। प्रदेश में कहां-कहां ठगी की गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो