scriptउदयपुर की घटना के विरोध में दोपहर तक कोरबा बंद, भाजपा ने निकाली रैली | Korba closed till noon in protest against Udaipur incident, BJP took o | Patrika News

उदयपुर की घटना के विरोध में दोपहर तक कोरबा बंद, भाजपा ने निकाली रैली

locationकोरबाPublished: Jul 03, 2022 12:13:54 pm

Submitted by:

CHOTELAL YADAV

कोरबा. उदयपुर की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ बंद का कोरबा में व्यापक असर देखा गया। सभी दुकानें दोपहर दो बजे तक बंद रही। इसका प्रभाव कारोबार और व्यापार पर पड़ा। बंद का असर कोरबा शहर के अलावा कटघोरा, दीपका, हरदीबाजार, पाली में भी देखा गया। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उपनगरीय इलाकों में भी बंद को सफल बनाने के लिए सड़क पर उतरकर कार्य किया।

उदयपुर की घटना के विरोध में दोपहर तक कोरबा बंद, भाजपा ने निकाली रैली,उदयपुर की घटना के विरोध में दोपहर तक कोरबा बंद, भाजपा ने निकाली रैली

उदयपुर की घटना के विरोध में दोपहर तक कोरबा बंद, भाजपा ने निकाली रैली,उदयपुर की घटना के विरोध में दोपहर तक कोरबा बंद, भाजपा ने निकाली रैली

विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल ने भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर शहर में बंद को सफल बनाया। राजस्थान के उदयपुर में दर्जी कन्हैयालाल की हत्या की देशभर में आलोचना हो रही है। घटना के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल ने भाजपा के साथ मिलकर शनिवार को छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया था। इसका छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने समर्थन किया।

कोरबा में बंद को सफल बनाने के लिए शनिवार सुबह लगभग नौ बजे विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सीतामणी चौक पर एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने सीतामणी चौक से पुराना बस स्टैंड होते हुए विकास काम्प्लेक्स तक पैदल मार्च किया। कुछ स्थानों पर खोली गई दुकानों को बंद करा दिया।

विकास कम्प्लेक्स से ट्रांसपोर्ट नगर, सीएसईबी चौक होते हुए पीजी कॉलेज तक बंद समर्थकों ने बाइक रैली निकाली। व्यापारियों से दुकानों को बंद करने की अपील किया। व्यापरियों ने बंद के आह्वान का समर्थन करते हुए अपनी दुकानों को बंद कर दिया।

सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक शहर की दुकानें बंद रही। पुराना बस स्टैंड के आसपास दुकानों के ताले नहीं खुले। दीनदयाल मार्केट, एसएस प्लाजा, अभिनंदन कॉम्प्लेक्स, हीरानंद काम्प्लेक्स और भगत सिंह कॉम्प्लेक्स की दुकानें बंद रही।

पॉवर हाउस रोड पर स्थित दुकानों में भी कारोबार नहीं हुए। ट्रांसपोर्टनगर में स्थित गैरेज, मोटर पार्टस की दुकानें बंद रही। कपड़ा, किराना, इलेक्ट्रानिक्स और इलेक्ट्रिकल दुकानें भी उदयपुर की घटना के विरोध में व्यापारियों ने बंद रखा। बंद को सफल बनाने में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, पार्टी के कोषाध्यक्ष विकास रंजन महतो, गोपाल मोदी, संदीप सहगल, प्रकाश अग्रवाल, सरजू अजय और भोजराम राजवाड़े सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं को योगदान रहा। रैली में बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए।

इसमें महिलाएं भी शामिल थीं। बंद को लेकर भाजपा की ओर से पुख्ता तैयारी की गई थी। इधर पुलिस ने भी गतिविधियों पर नजर बनाए रखी ताकि शहर में कोई अप्रिय घटना की स्थिति निर्मित न हो। पुलिस की अलग-अलग पार्टियां शहर में पेट्रोलिंग कर स्थिति पर नजर रख रही थ्।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो