कोरबा. मध्य प्रदेश के डिंडोली जिले में रहने वाली एक महिला ने खुद को पुलिस लाइन में पदस्थ एक सिपाही की पत्नी बताया है। पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। गुरुवार को मध्य प्रदेश के डिंडोली से एक महिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। इसने खुद को पुलिस लाइन में पदस्थ सिपाही लक्ष्मण सिंह मरकाम की पत्नी बताया। मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि वह डिंडोली जिले के निवासी है। लक्ष्मण का गृहगांव भी डिंडोली जिले में है। दोनों एक दूसरे बात करते थे। इस बीच महिला शादी हो गई। तब सिपाही लक्ष्मण नेे अपने पास रखने की बात कहकर कोरबा बुला लिया। दोनों एक दूसरे के साथ रहने लगे। इस बीच महिला गर्भवती हुई तो सिपाही ने डिलेवरी के लिए उसे मायके भेज दिया। महिला ने मायके में एक बच्ची को जन्म दिया। कुछ दिन तक सिपाही ने महिला से बातचीत किया। इसके बाद बात करना बंद कर दिया। गुरुवार को महिला अपनी मां और मामा के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। उसने गुहार लगाई है कि पुलिस लक्ष्मण को खोज दे और साथ रखने के लिए सिपाही पर दबाव बनाए। सिपाही रामपुर स्थित पीटीएस सेंटर में रहता है। पुलिस लाइन के पेट्रोल पम्प में काम करता है। कोरबा एएसपी तारकेश्वर पटेल ने बताया कि सिपाही के खिलाफ महिला ने शिकायत की है। मामले की ंजांच की जा रही है।