विधायक सहित 15 पर धारा 144 के उल्लंघन का केस दर्ज
कोरबाPublished: May 05, 2016 09:51:00 am
विधायक जयसिंह अग्रवाल सहित 15 लोगों को पर धारा 144 के उल्लंघन का मुकदमा
दर्ज किया गया है। इसकी सुनवाई कटघोरा के सिविल न्यायालय में होगी।
Legislators, including 15 cases of violation of section 144
कोरबा. विधायक जयसिंह अग्रवाल सहित 15 लोगों को पर धारा 144 के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। इसकी सुनवाई कटघोरा के सिविल न्यायालय में होगी। दो मई को कोरबा विधायक जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में मुआवजा, नौकरी और पुनर्वास की मांग को लेकर कोयला खदान से प्रभावित हुए भू- विस्थापितों ने आंदोलन किया था। गेवरा में प्रशासन की ओर से लगाई गई धारा 144 का उल्लंघन किया गया था।
विधायक सहित 679 लोगों ने गिरफ्तारी दी थी। इस मामले में विधायक और उनके 14 समर्थकों पर धारा 144 का उल्लंघन करने पर धारा 188 (सक्षम अधिकारी के आदेश की अवेलना) के तहत प्रशासन ने केस दर्ज किया है। प्रतिवेदन तैयार कर कटघोरा के सिविल न्यायालय में पेश किया जाएगा। वहीं मामले की सुनवाई होगी।
सूत्रों का कहना है कि धारा 144 का उल्लंघन करने वाले कुछ और लोगों के नाम शामिल किए जाएंगे। चेहरा पहचान होते ही संबंधितों के खिलाफ धाराएं जोड़ दी जाएंगी। भू- विस्थापितों ने विधायक के नेतृत्व में आंदोलन किया था। इसमें कांग्रेसी और भू- विस्थापित शामिल हुए थे।