scriptआंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं का दूसरे दिन भी हड़ताल जारी | Korba News : Anganwadi activists and helpers continue strike on second day | Patrika News

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं का दूसरे दिन भी हड़ताल जारी

locationकोरबाPublished: Aug 01, 2017 08:13:00 pm

शासन-प्रशासन की हड़ताल पर न जाने की धमकी को ठेंगा दिखाते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाएं हड़ताल पर चली गयीं।

Anganwadi activists and helpers continue strike on

Anganwadi activists and helpers continue strike on second day

कोरबा. शासन-प्रशासन की हड़ताल पर न जाने की धमकी को ठेंगा दिखाते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाएं हड़ताल पर चली गयीं। इतना ही नहीं मंगलवार को उन्होंने हड़ताल की घोषणा करने वाले संगठन के आंदोलन का समर्थन करते हुए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए हड़ताल पर जाने की जानकारी दी है।

उल्लेखनीय है कि हड़ताल को देखते हुए प्रशासन ने सोमवार को कहा था कि अगर हड़ताल पर आंबा कार्यकर्ता व सहायिकाएं गयी तो हड़ताल अवधि का वेतन कटेगा और अन्य सुविधाओं पर भी विपरीत असर पड़ेगा।

आंगनबाड़ी संघ द्वारा तीन सूत्रीय मांगों को लेकर 31 जुलाई से दो अगस्त तक हड़ताल पर जाने की की रणनीति पहले ही तैयार की गई थी। इस बीच महिला एवं बाल विकास विभाग ने भी इसे विफल करने की योजना के तहत इन्हें चेतावनी दी थी।
विभाग की अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका के पद पूर्णत: मानसेवी है। उन्हें शासन द्वारा मानदेय के साथ ही कई अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जा रही है। कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के द्वारा समाज के अति संवेदनशील वर्ग छ: वर्ष के बच्चों गर्भवती धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य एवं कुपोषण की रोकथाम के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से सेवाएं दी जाती है। उनके हड़ताल पर चले जाने से बच्चों के भोजन के अधिकार का उल्लंघन होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो