scriptबैराए हाथी ने जलाश्य में मछली पकडऩे गए ग्रामीण को पटक कर मारा | Korba News : Elephant killed the villager | Patrika News
कोरबा

बैराए हाथी ने जलाश्य में मछली पकडऩे गए ग्रामीण को पटक कर मारा

हाथियों का उत्पात थम नहीं रहा है। बुधवार रात जलाश्य में मछली पकडऩे गए एक
ग्रामीण को पटक कर दंतैल ने मार दिया। दंतैल के हमले में दो दिन में दो
ग्रामीणों की मौत हुई है। इससे ग्रामीण दहशत में हैं।

कोरबाJul 06, 2017 / 12:36 pm

Piyushkant Chaturvedi

Elephant killed the villager

Elephant killed the villager

कोरबा. हाथियों का उत्पात थम नहीं रहा है। बुधवार रात जलाश्य में मछली पकडऩे गए एक ग्रामीण को पटक कर दंतैल हाथी ने मार दिया। दंतैल हाथी के हमले में दो दिन में दो ग्रामीणों की मौत हुई है। इससे ग्रामीण दहशत में हैं।

भैसमा के पहरीपारा में रहने वाले लगभग आधा दर्जन ग्रामीण बुधवार रात गांव में जंगल से लगी जलाश्य में मछली पकडऩे गए थे। जलाश्य में पैर रखते ही ग्रामीणों की नजर दंतैल हाथी पर पड़ी।

यह देखकर ग्रामीण उल्टे पांव भागे। इस बीच दंतैल ने दौड़कर सूंड़ से फेकुराम नागेशिया 40 को पकड़ लिया। जलाश्य में फेकुराम को उठाकर कई बार पटका। फिर फेकुराम के सीने को पैर से कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शव को छत विच्छत कर दिया। जब हाथी फेकुराम को पटककर मार रहा था, उसका छोटा भाई चैन सिंह दूर से भाई को छोडऩे की गुहार लगा रहा था।

देर रात घटना की सूचना वन विभाग और पुलिस को दी गई। गुरुवार सुबह वन विभाग का अमला भैसमा के पहरीपारा पहुंचा। जलाश्य से शव को उठा कानूनी कार्रवाई पूरी की गई। पंचनामा के लिए शव परिवार को सौंपा गया।

क्षेत्र मेें 34 हाथियों का झुंड- वन विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि करतला रेंज में 34 हाथियों के झुंड ने डेरा डाला है। 22 हाथी ग्राम बोतली और 12 तिलाइडांड के जंगल में विचरण कर रहे हैं।

जंगल जाने से बचें- इधर, वन विभाग ने ग्रामीणों को जंगल जाने से बचने की सलाह दी है। अफसरों का कहना है कि यह काल हाथियों के प्रजनन का है। इसमें हाथी आक्रामक रहते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो