scriptपिछले सात साल से अपने बेटे का इंतजार कर रही है यह पाकिस्तानी मां | last 7 years pakistani mother will waiting her child | Patrika News
विदेश

पिछले सात साल से अपने बेटे का इंतजार कर रही है यह पाकिस्तानी मां

एक पाकिस्तानी मां पिछले कई सालों से भारत में फंसे
अपने बेटे से मिलने के लिए प्रार्थनाएं कर रही है। 2008 में पहली बार
बिछुडऩे के बाद पिछले महीने वे संपर्क में आए थे।

Nov 01, 2015 / 04:38 pm

एक पाकिस्तानी मां पिछले कई सालों से भारत में फंसे अपने बेटे से मिलने के लिए प्रार्थनाएं कर रही है। 2008 में पहली बार बिछुडऩे के बाद पिछले महीने वे संपर्क में आए थे।

इस मां का बेटा सात साल का था जब बिना पासपोर्ट के भारत में प्रवेश कर गया था और तब से वहां फंसा हुआ है। यह कहानी भी गीता की कहानी से मिलती जुलती है।

गीता पिछले दस साल रहने के बाद अब पाकिस्तान से वापस अपने वतन लौटी है। हालांकि गीता इस सप्ताह दिल्ली वापस आई है। गीता की वापसी के बाद कई साल पहले बिना पासपोर्ट भारत आए मोहम्मद रमजान की मां को भी अपने बेटे से मिलने की उम्मीदें बढ़ गई है।


pak maa

एक पाकिस्तानी मां सात साल पहले बिछडऩे के बाद अब संपर्क में आए भारत में फंसे अपने बेटे से मिलने के लिए प्रार्थना कर रही है। लगभग छह सप्ताह पहले कराची में रहने वाली उसकी मां रजिया बेगम ने उसकी कहानी और फोटोग्राफ इंटरनेट पर डाल दी थी।

pak maa

15 वर्षीय रमजान मध्य प्रदेश राज्य की राजधानी भोपाल में धर्मार्थ चाइल्डलाइन में मिला है।

Home / world / पिछले सात साल से अपने बेटे का इंतजार कर रही है यह पाकिस्तानी मां

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो