scriptबालको शीट रोलिंगशॉप का मामला : अब हाथ जोड़ो सत्याग्रह | korba : The case of sheet rolling shop boys: Now obeisance Satyagraha | Patrika News

बालको शीट रोलिंगशॉप का मामला : अब हाथ जोड़ो सत्याग्रह

locationकोरबाPublished: Mar 03, 2016 10:54:00 am

बालको में बंद शीट रोलिंग शॉप को चालू करने के लिए कर्मचारियों ने अब हाथ
जोड़ो सत्याग्रह शुरू कर दिया है। परसाभाठा चौक पर एकत्रित होकर शॉप को
जल्दी चालू करने का आग्रह कर रहे हैं।

balco sheet rolling shop

The case of sheet rolling shop balco: Now obeisance Satyagraha

कोरबा .बालको में बंद शीट रोलिंग शॉप को चालू करने के लिए कर्मचारियों ने अब हाथ जोड़ो सत्याग्रह शुरू कर दिया है। परसाभाठा चौक पर एकत्रित होकर शॉप को जल्दी चालू करने का आग्रह कर रहे हैं। श्रमिक नेताओं का कहना है कि प्रबंधन अपने आश्वासन पर खरा नहीं उतर रहा है। विवाद बढऩे पर आश्वासन दिया जाता है। बाद में उसे पूरा करने गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। बीच में यह कहा गया था कि बंद शीट रोलिंग शॉप को मार्च में चालू कर दिया जाएगा।

अभी इसका अता पता तक नहीं है। श्रमिकों ने शॉप को चालू करने के लिए पहल की तो कार्रवाई कर दी गई। शीट रोलिंग शॉप चालू नहीं होने से ठेका श्रमिकों के समक्ष रोजगार की समस्या उत्पन्न हो गई है। ठेका श्रमिकों के लिए रोजगार उपलब्घ कराने का आश्वासन दिया गया था। इसे पूरा करने ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नए वेतन समझौते के लिए लगातार बैठक नहीं हो पा रही है। कोई न कोई कारण बताकर लेटलतीफी की जा रही है। नया वेतन समझौता एक अप्रैल 2014 से लागू होना है। कर्मचारियों को नए वेतन समझौते का इंतजार है। इसे लेकर परसाभांठा चौक पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। कर्मचारी सत्याग्रह शुरू करके हाथ जोड़कर आग्रह कर रहे हैं।

बालको में एल्यूमिनियम का उत्पादन किया जाता है। उत्पादन क्षमता बढ़ाई जा रही है। बंद शीट रोलिंग शॉप छह माह से बंद है। इसे दोबारा चालू कराने के लिए कर्मचारी धरना प्रदर्शन कर रहे है। अब हाथ जोडो सत्याग्रह शुरू कर दिया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो