script

खर्च में लखन सबसे आगे, पाली के मोहित दूसरे नंबर पर, निर्दलीय भी पीछे नहीं

locationकोरबाPublished: Nov 17, 2018 12:54:20 pm

Submitted by:

Shiv Singh

द्वितीय चरण का व्यय लेखा निर्वाचन विभाग को सौंप दिया

द्वितीय चरण का व्यय लेखा निर्वाचन विभाग को सौंप दिया

द्वितीय चरण का व्यय लेखा निर्वाचन विभाग को सौंप दिया

कोरबा. चुनाव प्रचार में खर्च करने के मामले में कटघोरा विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी लखनलाल देवांगन ने दिग्गजों को पछाड़ दिया है। लखन ने 13 नवंबर तक की स्थिति में आठ लाख 90 हजार रुपए खर्च किए हैं। तो दूसरे नंबर पर पाली-तानाखार के कांग्रेसी प्रत्याशी मोहित केरकेट्टा हैं। जबकि मोहित ने 14 नवंबर तक की स्थिति में छ: लाख 71 हजार 751 रुपए खर्च किए हैं।

जिले के चारों विधानसभा के सभी प्रत्याशियों ने द्वितीय चरण का व्यय लेखा निर्वाचन विभाग को सौंप दिया है। जिसमें सभी ने अपने-अपने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान कितनी राशि खर्च की है इसका ब्योरा प्रस्तुत कर दिया है। जिला निर्वाचन शाखा द्वारा कोरबा व पाली तानाखार विधानसभा के 14 नवंबर तक का तो रामपुर और कटघोरा विधानसभा के लिए 13 नवंबर तक के व्यय का लेखा-जोखा जारी कर दिया है।


ये वो आंकड़ जो प्रत्याशियों ने स्वयं किए प्रस्तुत
जिला निर्वाचन विभाग द्वारा जो आंकड़े जारी किए गए हैं, ये वह आंकड़े हैं जिन्हें प्रत्याशियों ने स्वयं प्रस्तुत किया है। जिसके अनुसार कोई भी प्रत्याशी खर्च की अधिकतम सीमा 28 लाख के आस-पास भी नहीं पहुंच सका है। जबकि मतदान के लिए अब केवल दो दिन का समय ही शेष है। आयोग ने हर विधानसभा में प्रत्याशियों के खर्च के वास्तविक निर्धारण के लिए एक-एक प्रेक्षक नियुक्त किए हैं।


जानिए विधानसभावार किसने कितना खर्च किया
कटघोरा
पुरुषोत्तम कंवर- दो लाख 47 हजार 69 रुपए, लखनलाल देवांगन- आठ लाख 90 हजार 881, सपुरन कुलदीप- दो लाख 17 हजार 425, गोविन्द सिंह राजपूत- एक लाख 84 हजार 956, चंद्रकांत डिक्सेना- एक लाख 88 हजार 501, पुरुषोत्तम सिंह कंवर- 16 हजार 400

Read more :हाथियों के उत्पात से भयभीत है ग्राम बेला, कोई नेता नहीं आया काम

कोरबा
जयसिंह अग्रवाल- तीन लाख आठ हजार 314, विकास कुमार महतो- 10 हजार 95, विकास महतो- पांच लाख 38 हजार 94, धनसाय मधुकर- पंाच हजार, रामसिंह अग्रवाल- चार लाख 40 हजार 383, लखनलाल देवांगन- 10 हजार 95, विशाल केलकर- चार लाख 32 हजार 160, अनुप अग्रवाल- एक लाख सात हजार 788, अमरनाथ अग्रवाल- एक लाख 52 हजार 719, डूडेन खाण्डे- 00, सुशील विश्वकर्मा- 15 हजार योग- 21 लाख 49 हजार 599

पाली-तानाखार
रामदयाल उईके- तीन लाख 19 हजार 445, मोहित केरकेट्टा- छ: लाख 71 हजार 751, हीरा सिंह मरकाम- एक लाख 60 हजार 322, एलएस उदय सिंह- 42 हजार चार, क्रिसोसिया कुजूर- 34 हजार 670


रामपुर
श्यामलाल कंवर- एक लाख 52 हजार 408, ननकीराम कंवर- चार लाख 89 हजार 956, फूल सिंह राठिया- चार लाख 33 हजार 700, तुलसी राम खैरवार- सात हजार 430, रामदयाल उरांव- छ: हजार 93

ट्रेंडिंग वीडियो