घटना के बाद शिव प्रकाश ममता को बाइक पर बैठाकर रात लगभग ढाई बजे मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचा। शिव ने पत्नी के पेट को गमछा से बांध दिया था। महिला की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया था। उसे आईसीयू में रखा गया था। रविवार- सोमवार की दरम्यानी रात लगभग १.३० बजे मामता की सांसे उखड़ गई। मूलत: बिहार की रहने वाली ममता की शादी शिव प्रकाश शाह संग हुई थी। ममता का परिवार गुजरात में अस्थाई तौर पर रहता है। वह पति के साथ बुधवारी बाजार इलाके में रहती थी। ममता के दो बच्चें हंै। एक बच्चे की उम्र लगभग डेढ़ साल है, जबकि दूसरा तीन साल है।
महिला की मौत से दोनों बच्चों के सिर से ममता का आंचल उठ गया है। घटना की सूचना पर मेडिकल कॉलेज चौकी में पुलिस ने मर्ग कायम किया है। इसकी जांच कर रही है।
माता-पिता के आने का इंतजार
महिला के शव को मेडिकल कॉलेज की मरच्यूरी में रखा गया है। पुलिस का कहना है कि महिला के मौत की सूचना गुजरात में रहने वाले ममता के माता पिता को दिया गया था। उनके कोरबा पहुंचने पर कानूनी कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
घटना स्पष्ट नहीं
अभी तक की जांच में यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि ममता ने खुद को चाकू मारी या विवाद बढ़ने पर पति ने पत्नी की पेट में चाकू मार दिया। चाकू के निशान ममता की हथेली, गला और छाती पर भी है। इस स्थिति में मामला और गंभीर है। पुलिस ने इस बात से भी इनकार नहीं किया है कि ममता के पति ने उसे चाकू नहीं मारी होगी।
पति-पत्नी के अलावा कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं
घटना का प्रत्यक्षदर्शी शिव प्रकाश है। शिव के अनुसार ममता ने खुद को चाकू मार लिया। लेकिन चाकू ममता के छाती, हथेली और गले पर कैसे लगी? इसकी जांच होनी है। घटना के समय घर में दोनों बच्चें मौजूद थे। उन्हें इसकी जानकारी है या नहीं यह अभी अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।
मृत्यु से पहले दर्ज नहीं हुआ बयान
ममता की मृत्यु से पहले का बयान पुलिस दर्ज नहीं कर सकी है। इसकी वजह हालत गंभीर होना बताया गया है। अपरेशन के बाद महिला को आईसीयू में रखा गया था। उसकी हालत ऐसी नहीं थी कि पुलिस बयान दर्ज कर सके।