script

मुर्गा का रुपया मांगने पर दोस्त की हत्या के दोषी को उम्रकैद

locationकोरबाPublished: Oct 25, 2021 11:49:54 am

Submitted by:

Rajesh Kumar kumar

मुर्गा के रुपए को लेकर हुए विवाद में दोस्त की हत्या के दोषी युवक को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाया है।

korba court

korba court

घटना हरदीबाजार चौकी अंतर्गत ग्राम भिलाई बाजार के पास स्थित पंडरीपानी की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि हमेंत यादव उम्र २१ वर्ष ने प्रदीप महंत उर्फ संजू को मुर्गा बेचा था। कई दिन बीत जाने के बाद भी संजू हेमंत को मुर्गा का पैसा नहीं दे रहा था। इसे लेकर दोनों के बीच 25 जून 2019 को विवाद हुआ था।
प्रदीप ने चाकू से हेमंत के गले पर कई बार हमला किया था। उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद आरोपी प्रदीप फरार हो गया था।

पुलिस ने काफी कोशिश के बाद हत्या के आरोप में प्रदीप को गिरफ्तार किया था। उसे कोर्ट में पेश किया गया था। मामले की सुनवाई कोर्ट में चल रही थी।
कोर्ट ने प्रदीप को हेमंत की हत्या का दोषी ठहराया। उसे उम्रकैद की सजा दी है। पुलिस ने दोषी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जाता है कि दोनों युवक आपस में दोस्त थे। घटना के दिन दोनों ने एक साथ बैठकर शराब पी थी। इसके बाद मुर्गा के पैसे को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया था कि प्रदीप ने हेमंत की हत्या कर दी थी।

ट्रेंडिंग वीडियो