scriptप्रथम चरण के रुझान में जांजगीर और कोरबा लोकसभा सीट से भाजपा आगे, जानिए क्या हैं खास | live lok sabha update: BJP lead in Korba Jnjagir Champa | Patrika News

प्रथम चरण के रुझान में जांजगीर और कोरबा लोकसभा सीट से भाजपा आगे, जानिए क्या हैं खास

locationकोरबाPublished: May 23, 2019 10:22:24 am

Submitted by:

Deepak Sahu

* छत्तीसगढ़ की 11 समेत लोकसभा (Lok Sabha Elections 2019 Results) की 543 सीटों पर मतगणना शुरू हो गई है। जानिए कौन पार्टी कितने सीटों पर है आगे।

Lok sabha

प्रथम चरण के रुझान में जांजगीर और कोरबा लोकसभा सीट से भाजपा आगे, जानिए क्या हैं खास

कोरबा । छत्तीसगढ़(Chhattisgarh) के ग्यारह सीटों में 17 वीं लोकसभा चुनाव(Live Lok Sabha Update) के वोटों कि गिनती शुरू हो गई है। प्रथम चरण के रुझान सामने आ गए हैं छत्तीसगढ़ के जांजगीर(Janjgir -Champa) और कोरबा(Korba) लोकसभा सीटों(LokSabha Seat) में भाजपा(BJP) के ज्योतिनंद दुबे और जांजगीर से गुहाराम अजगले पहले राउंड में आगे चल रहे हैं। कोरबा संसदीस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत(Jyotsana Mahant) भाजपा के ज्योतिनंद दुबे(Jyotinand Dubey) से 1153 मतों से पीछे है और अभी के स्थिति में कांग्रेस को 3080 और भाजपा को 4233 मत मिले हैं।
अभी तक के रुझान में भाजपा आगे नज़र आ रही है और बताया जा रहा हैं की कोरबा में कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत और भाजपा से ज्योतिनंद दुबे के बीच कांटे की टक्कर बनी हुई हैं। वही जांजगीर में भाजपा पंद्रह हजार वोटो से आगे हैं।
छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस-भाजपा सहित 166 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला थोड़ी देर में हो जाएगा। रुझान आने का सिलसिला सुबह 9 बजे से शुरू होगा। जबकि नतीजों की अंतिम घोषणा देर रात तक होगी। मतगणना विधानसभावार होगी, लेकिन नतीजों की घोषणा लोकसभावार ही की जाएगी।
सभी 11 लोकसभा सीटों(Lok Sabha Election 2019) पर भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। रुझान आने का सिलसिला सुबह 9 बजे से शुरू होगा। जबकि नतीजों(Loksabha Election 2019 Result) की अंतिम घोषणा देर रात तक होगी। मतगणना के लिए प्रदेश के सभी 27 जिलों में मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 5 हजार 184 गणनाकर्मियों और 1500 माइक्रोऑब्जर्वर नियुक्ति किए गए हैं। शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना(Counting) कराने के लिए त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो