scriptकोरबा लोकसभा की दौड़ में 5वीं पास से लेकर एमबीए तक, 13 में से 6 प्रत्याशी ही ग्रेजुएट, शेष स्कूल शिक्षा तक ही शिक्षित, ये भी जानें… | Lok Sabha CG 2019 | Patrika News
कोरबा

कोरबा लोकसभा की दौड़ में 5वीं पास से लेकर एमबीए तक, 13 में से 6 प्रत्याशी ही ग्रेजुएट, शेष स्कूल शिक्षा तक ही शिक्षित, ये भी जानें…

करोड़पति और लखपति प्रत्याशी के सामने मध्यमवर्गीय परिवार के प्रत्याशी भी मैदान में है। किसी के खाते में 5 हजार है तो किसी के खाते में 20 हजार

कोरबाApr 12, 2019 / 11:28 am

Vasudev Yadav

कोरबा लोकसभा की दौड़ में 5वीं पास से लेकर एमबीए तक, 13 में से 6 प्रत्याशी ही ग्रेजुएट, शेष स्कूल शिक्षा तक ही शिक्षित, ये भी जानें...

कोरबा लोकसभा की दौड़ में 5वीं पास से लेकर एमबीए तक, 13 में से 6 प्रत्याशी ही ग्रेजुएट, शेष स्कूल शिक्षा तक ही शिक्षित, ये भी जानें…

कोरबा. कोरबा लोकसभा सीट की दौड़ में ५वीं पास से लेकर एमबीए तक प्रत्याशी शामिल है। १३ में से ६ प्रत्याशी ही ग्रेजुएट हैं। शेष प्रत्याशियों की शिक्षा स्कूल तक ही सीमित रही है। ६ प्रत्याशियों की उम्र ५० से ज्यादा है। तो वहीं ७ प्रत्याशी की उम्र ४५ से कम है। इस बार कोरबा लोकसभा सीट पर अपनी किस्मत अजमा रहे १३ प्रत्याशियों के बीच दिलचस्प मुकाबला है। उम्र और शिक्षा दोनों के लिहाज से प्रत्याशी एक-दूसरे को टक्कर दे रहे हैं।
13 प्रत्याशियों में सबसे अधिक उम्र वाले प्रत्याशी प्रमोद शर्मा है, जो कि निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान मेंं है। तो वहीं सबसे यंग प्रत्याशी के रूप में दीपक साहू हैं। जिनकी उम्र ३३ साल है। इसी तरह सबसे अधिक शिक्षित प्रत्याशियों में पहले नंबर पर दीपक साहू हैं। दीपक साहू एमबीए ग्रेजुएट है। तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत भी इस सूची मेें शामिल है। जो कि एमएससी जुलॉजी हैं। इसके आलावा शिक्षा के नाम पर कम शिक्षित सुमनलाल खांडे जो कि ५वीं पास है। वहीं ४ अन्य प्रत्याशियों की शिक्षा ९वीं से ११वीं तक ही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो