scriptबोले कोरबा सांसद, खाएंगे किसी और का मुर्गा मटन, पर दबाएंगे भाजपा का बटन, कहा विधानसभा का लेंगे लोकसभा में बदला | Lok Sabha CG 2019 - Korba MPs Speak... | Patrika News

बोले कोरबा सांसद, खाएंगे किसी और का मुर्गा मटन, पर दबाएंगे भाजपा का बटन, कहा विधानसभा का लेंगे लोकसभा में बदला

locationकोरबाPublished: Apr 23, 2019 12:31:15 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

बंशी लाल ने कहा- सुबह से अलग-अलग मतदान केद्रों का दौरा कर रहे हैं। लोगों का रुझान काफी अच्छा है।

बोले कोरबा सांसद, खाएंगे किसी और का मुर्गा मटन, पर दबाएंगे भाजपा का बटन, कहा विधानसभा का लेंगे लोकसभा में बदला

बोले कोरबा सांसद, खाएंगे किसी और का मुर्गा मटन, पर दबाएंगे भाजपा का बटन, कहा विधानसभा का लेंगे लोकसभा में बदला

कोरबा। जैसे-जैसे दिन चढ़ रहा है वैसे ही शहर के वोटिंग का पारा भी चढ़ रहा है। ऐसे में अब बयानों का दौर भी शुरू हो चुका है। कोरबा के निर्वतमान भाजपा सांसद बंशीलाल महतो अपनी पत्नी के साथ वोट करने पहुंचे थे। वोट डालकर बाहर निकलने के क्रम में जब उनसे बात की गई तो उनका तेवर काफी जोशीला दिखा। बंशी लाल ने कहा कि जनता यह तय कर चुकी है कि मटन और मुर्गा किसी और का खाएगी पर वो बटन कमल का दबाएगी। बंशी लाल ने ये भी कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में हार का बदला इस बार के लोकसभा में लिया जाएगा। बंशी लाल ने कहा कि वो सुबह से अलग-अलग मतदान केद्रों का दौरा कर रहे हैं। लोगों का रुझान काफी अच्छा है।