कोरबा

बोले कोरबा सांसद, खाएंगे किसी और का मुर्गा मटन, पर दबाएंगे भाजपा का बटन, कहा विधानसभा का लेंगे लोकसभा में बदला

बंशी लाल ने कहा- सुबह से अलग-अलग मतदान केद्रों का दौरा कर रहे हैं। लोगों का रुझान काफी अच्छा है।

कोरबाApr 23, 2019 / 12:31 pm

Vasudev Yadav

बोले कोरबा सांसद, खाएंगे किसी और का मुर्गा मटन, पर दबाएंगे भाजपा का बटन, कहा विधानसभा का लेंगे लोकसभा में बदला

कोरबा। जैसे-जैसे दिन चढ़ रहा है वैसे ही शहर के वोटिंग का पारा भी चढ़ रहा है। ऐसे में अब बयानों का दौर भी शुरू हो चुका है। कोरबा के निर्वतमान भाजपा सांसद बंशीलाल महतो अपनी पत्नी के साथ वोट करने पहुंचे थे। वोट डालकर बाहर निकलने के क्रम में जब उनसे बात की गई तो उनका तेवर काफी जोशीला दिखा। बंशी लाल ने कहा कि जनता यह तय कर चुकी है कि मटन और मुर्गा किसी और का खाएगी पर वो बटन कमल का दबाएगी। बंशी लाल ने ये भी कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में हार का बदला इस बार के लोकसभा में लिया जाएगा। बंशी लाल ने कहा कि वो सुबह से अलग-अलग मतदान केद्रों का दौरा कर रहे हैं। लोगों का रुझान काफी अच्छा है।
विदित हो कि निर्वतमान भाजपा सांसद बंशी लाल महतो का टिकट पार्टी ने इस चुनाव में काट दिया है। हलांकि विधानसभा चुनाव के दौरान ही बंशी लाल ने लोकसभा चुनाव नहीं लडऩे की बात कही थी। बंशी लाल महतो ने मटन मुर्गा के नाम पर विरोधी पार्टी पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना भी साधा है।

Home / Korba / बोले कोरबा सांसद, खाएंगे किसी और का मुर्गा मटन, पर दबाएंगे भाजपा का बटन, कहा विधानसभा का लेंगे लोकसभा में बदला

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.