scriptराजस्व मंत्री के गढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी को जबरदस्त नुकसान, 10 हजार वोट का गड्ढा साबित हो सकता है घातक | Lok Sabha CG 2019 Result | Patrika News

राजस्व मंत्री के गढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी को जबरदस्त नुकसान, 10 हजार वोट का गड्ढा साबित हो सकता है घातक

locationकोरबाPublished: May 23, 2019 01:40:19 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

अब तक मिले आंकड़ों के अनुसार ८वें राउंड तक की स्थिति में सिर्फ कोरबा विधानसभा में कांग्रेस आठवें राउंड के बाद 10 हजार 220 मतों से पीछे चल रही है।

राजस्व मंत्री के गढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी को जबरदस्त नुकसान, 10 हजार वोट का गड्ढा साबित हो सकता है घातक

राजस्व मंत्री के गढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी को जबरदस्त नुकसान, 10 हजार वोट का गड्ढा साबित हो सकता है घातक

कोरबा. प्रदेश के राजस्व मंत्री के गढ़ कोरबा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी को जबरदस्त नुकसान उठाना पड़ रहा है। अब तक मिले आंकड़ों के अनुसार ८वें राउंड तक की स्थिति में सिर्फ कोरबा विधानसभा में कांग्रेस आठवें राउंड के बाद 10 हजार 220 मतों से पीछे चल रही है।
बता दें कि कोरबा विधानसभा से जयसिंह अग्रवाल विधायक हैं, जोकि प्रदेश के राजस्व, पुनर्वास और स्टांप के साथ ही कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री भी हैं। यहां से कांग्रेस का पिछडऩा पार्टी कार्यकर्ताओं के गले नहीं उतर रहा है। अकेले कोरबा विधानसभा से १० हजार से अधिक वोट का गड्ढा कितना घातक साबित होता है, यह तो अंतिम परिणाम आने के बाद भी स्पष्ट होगा। लेकिन फिलहाल इन आंकड़ों ने दिग्गजों के माथे पर शिकन ला दिया है। हालांकि जिले के कोरबा विधानसभा को छोड़कर शेष तीन विधानसभाएं रामपुर, कटघोरा व खासतौर से पाली-तानाखार से कांग्रेस को अच्छी खासी लीड मिल रही है। जोकि कांग्रेस के लिए राहत पहुंचाने वाली बात है।

अब तक ऐसी है स्थिति
अब तक की स्थिति में कोरबा संसदीय क्षेत्र से भाजपा के ज्योतिनंद दुबे को दो लाख १३ हजार ९७७ वोट मिले हैं। जबकि कांग्रेस की ज्योत्सना महंत को दो लाख छ: हजार २९० वोट प्राप्त हुए हैं। भाजपा सात हजार ६८७ वोट से आगे चल रही है। अब तक नोटा को नौ हजार ४८ मत मिले हैं। जबकि कुल मिलाकर चार लाख ७० हजार ५५४ मतों की गणना पूरी हो चुकी है। कोरबा लोकसभा में तीसरे स्थान पर गोंगपा के तुलेश्वर मरकाम हैं, जिन्हें १६ हजार १५७ वोट मिले हैं।

वहीं मतगणना स्थल पर बीजेपी पार्टी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। बीजेपी द्वारा लगाए गए टेंट में कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ते ही जा रही है, दूसरी ओर मतगणना स्थल पर कांग्रेस द्वारा लगाए टेंट में सन्नाटा पसर गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो