scriptमुड़ापार बाजार के करीब मछली के थोक कारोबारी से साढ़े सात लाख की लूट, मचा हड़कंप | Loot Case: Seven and a half lakh robbed from fish trader | Patrika News

मुड़ापार बाजार के करीब मछली के थोक कारोबारी से साढ़े सात लाख की लूट, मचा हड़कंप

locationकोरबाPublished: Mar 01, 2020 11:20:30 am

Submitted by:

Vasudev Yadav

Loot Case: बीती रात मछली व्यापारी से साढ़े सात लाख रुपए की लूट के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने नाकेबंदी कर आरोपियों की पतासाजी की, लेकिन लुटेरों का पता नहीं चल सका है।

मुड़ापार बाजार के करीब मछली के थोक कारोबारी से साढ़े सात लाख की लूट, मचा हड़कंप

मुड़ापार बाजार के करीब मछली के थोक कारोबारी से साढ़े सात लाख की लूट, मचा हड़कंप

कोरबा. कोरबा के एक मछली व्यापारी से बाइक सवार लुटेरों ने साढ़े सात लाख रुपए लूट की घटना को अंजाम दिया है। घटना शनिवार रात करीब 9.30 बजे की बताई जा रही है। मुड़ापार मछली मार्केट से मछली के थोक कारोबारी राम रतन का भतीजा पिंटू शाह दुकान में हिसाब करने के बाद पैसे लेकर घर लौट रहा था।
रामरतन बाइक पर सवार था वह पैसों से भरी बैग अपने पास रखा था मुड़ापार मछली मार्केट से थोड़ी दूर मस्जिद के पास बाइक सवार लुटेरों ने युवक से रुपए से भरा बैग छीन लिया। पीडि़त युवक जोर-जोर से चिल्लाने लगा। उसने लुटेरों को पकडऩे के लिए थोड़ी दूर तक बाइक से पीछा भी किया। इस बीच युवक का संतुलन बिगड़ गया। युवक बाइक से नीचे गिर गया। आरोपी युवक रुपए से भरा बैग लूटकर भाग निकला।
युवक ने घटना की जानकारी मानिकपुर चौकी पुलिस को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोरबा सीएसपी राहुल देव शर्मा थानेदार दुर्गेश शर्मा और मानिकपुर चौकी प्रभारी राजेश जांगड़े सहित विभाग के अन्य अफसर घटनास्थल पहुंचे। घटना को लेकर पीडि़त युवक से पतासाजी की। पुलिस ने आरोपियों को पकडऩे के लिए शहर में नाकेबंदी भी की, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। कोरबा सीएसपी राहुल देव शर्मा ने लूट की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपियों की पतासाजी की जा रही है प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मछली व्यापारी से साढ़े सात से आठ लाख की लूट हुई है।

ट्रेंडिंग वीडियो