कोरबा

बस इतनी सी बात पर खून खौल गया पति का, पत्नी और सास की कर दी हत्या

जमानत में खर्च पैसे मांगे तो 10 साल के बेटे के सामने पहली पत्नी और सास का किया ये हाल

कोरबाMay 22, 2018 / 02:03 pm

चंदू निर्मलकर

बस इतनी सी बात पर खून खौल गया पति का, पत्नी और सास की कर दी हत्या

कोरबा . पाली थाना क्षेत्र में पैसों को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी टिकैतिन और मौसेरी सास राजकुमार की टायर खोलने वाले पाना से मारकर हत्या कर दी। वहीं नानी सास चैती पर भी जानलेवा हमला किया। विवाद की वजह पहली पत्नी को आत्महत्या के उकसाने के जुर्म में जेल में बंद होने के समय जमानत के लिए दूसरी पत्नी ने रकम खर्च की और जेल से छूटने के बाद रुपए मांगे तो पति ने इस घटना को अंजाम दिया। हत्या का आरोपी फरार है। पुलिस तलाश कर रही है।

READ MORE: छह वर्षीय मासूम के साथ 50 वर्ष के व्यक्ति ने की ज्यादिती की कोशिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार।

माकन में खून से लथपथ लाश

घटना रविवार रात १२ से एक बजे के बीच की है। पुलिस ने बताया कि पाली थाना क्षेत्र के ग्राम मादन गाजर नाला के पास एक मकान में खून से लथपथ टिकैतिन बाई (35) और राजकुमारी बाई (38) की लाश मिली है। वहीं खून से लथपथ महिला चैती बाई (75) बेहोश हालत में मिली। अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद घायल चैती को बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है। हत्या की जानकारी पुलिस को सोमवार को सुबह हुई। और शव को पोस्टमार्टम के लिए पाली अस्पताल भेजा है। आरोपी लक्ष्मी की तलाश कर रही है।

10 साल के बेटे की आँखों के सामने

लक्ष्मी पेशे से ट्रेलर ड्राइवर है। उसकी पत्नी राजकुमारी की चार संतानें है। इसमें किशन 12, रघुवीर 10, पुत्री रूपा 08 की है। छह साल का एक और बच्चा है। रघुवीर ने पुलिस को बताया है कि रुपए के लेन देन को लेकर तीनों के बीच विवाद हो रहा था। लक्ष्मी जब हत्या को अंजाम दे रहा था, रघुवीर की नींद खुली। लेकिन डर से उसने सोने का बहाना किया। घटना के थोड़ी देर बाद रघुवीर ने बड़े भाई किशन को जगाया। किशन ने 108 पर कॉल कर मदद के लिए संजीवनी एम्बुलेंस को बुलाया। चालक एम्बुलेंस लेकर आया भी। लेकिन किशन और रघुवीर लक्ष्मी के डर से राजकुमारी के साथ ही घर में सोए रहे।

Home / Korba / बस इतनी सी बात पर खून खौल गया पति का, पत्नी और सास की कर दी हत्या

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.