scriptहड़ताली कर्मचारियों को प्रबंधन ने इस तरह दिखाया बाहर का रास्ता, मजदूरों में असंतोष | Management took action against employees who gone on strike | Patrika News

हड़ताली कर्मचारियों को प्रबंधन ने इस तरह दिखाया बाहर का रास्ता, मजदूरों में असंतोष

locationकोरबाPublished: Oct 12, 2017 10:48:32 am

Submitted by:

Rajkumar Shah

बालको के कास्ट हाउस- 3 में हड़ताल करने वाले श्रमिकों को प्रबंधन ने बाहर का रास्ता दिखा है।

बालको के कास्ट हाउस- 3 में हड़ताल

बालको के कास्ट हाउस- 3 में हड़ताल करने वाले श्रमिकों को प्रबंधन ने बाहर का रास्ता दिखा है।

कोरबा. बालको के कास्ट हाउस- 3 में हड़ताल करने वाले श्रमिकों को प्रबंधन ने बाहर का रास्ता दिखा है। उनके गेटपास को बंद कर दिया है। इधर कर्मचारियों की मांग पर चर्चा के लिए बुधवार को बुलाई गई बैठक में प्रबंधन और बामन इंजीनियरिंग के प्रतिनिधि उपस्थित नहीं हुए। काफी इंतजार के बाद बैठक को सहायक श्रम आयुक्त ने टाल दिया।
हड़ताली श्रमिकों के मुद्दे पर चर्चा के लिए सहायक श्रम आयुक्त विकास सरोदे ने बुधवार सुबह करीब 11 बैठक बुलाई थी। इसमें शामिल होने के लिए एटक के श्रमिक नेता और हड़ताली पहुंचे। लेकिन बालको प्रबंधन और ठेका कंपनी की ओर से कोई उपस्थित नहीं हुआ। श्रम आयुक्त ने काफी इंतजार के बाद बैठक को टाल दिया। इधर बालको प्रबंधन ने हड़ताल करने वाले ठेका मजदूरों का गेटपास बंद दिया है। एटक नेता एसके सिंह ने बताया कि बुधवार को संयंत्र में काम के लिए श्रमिक गेट पर पहुंचे। पता चला है कि हड़ताल में शामिल सभी श्रमिकों की गेटपास पर रोक लगा दी गई है। इसके बाद श्रमिक लौट गए। श्रमिकों का आरोप है कि उनकी मांगों पर शासन प्रशासन गंभीर नहीं है। कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। छह अक्टूबर को बालको के कास्ट हाउस- 3 में काम करने वाले करीब 50 से 60 ठेका श्रमिकों ने काम बंद कर दिया था। ठेका कंपनी और प्रबंधन ने पीएफ और ईएसआईसी के लिए काटी गई राशि का हिसाब मांगा था।
मांग रहे पीएफ का हिसाब
ठेका कंपनी के अधीन 120 कर्मचारी काम करते हैं। हर माह उनके वेतन से कर्मचारी राज्य बीमा निगम और भविष्य निधि के लिए एक निश्चित राशि की कटौती की जा रही है। ठेका कर्मचारी बामन इंजीनियरिंग से बीमा निगम और पीएफ में जमा की गई राशि का हिसाब मांग रहे हैं। उधर प्रबंधन इस मामले में सख्त रुख अपनाए हुए है और अनुशासनहीनता करने वाले श्रमिकों पर कार्रवाई कर रहा है। ठेका श्रमिकों को आशंका है कि उनके वेतन से काटी की गई राशि में गड़बड़ी हुई है और इस कारण जानकारी नहीं दी जा रही हे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो