scriptLove Crime: लव मैरिज के छह साल बाद पति-पत्नी में दरार, महिला ने घर में लगाई फांसी | Married woman hanged herself after six years of love marriage | Patrika News

Love Crime: लव मैरिज के छह साल बाद पति-पत्नी में दरार, महिला ने घर में लगाई फांसी

locationकोरबाPublished: Oct 17, 2021 05:53:40 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

Love Crime: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में घरेलू कलह से परेशान एक शादीशुदा महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद से महिला का पति फरार है।

crime-scene1.jpg

Bike driver dies due to dumper collision

कोरबा. Love Crime: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में घरेलू कलह (Domestic Violence) से परेशान एक शादीशुदा महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद से महिला का पति फरार है। पुलिस केस दर्ज कर पतासाजी कर रही है। घटना शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात की बताई जा रही है। महाराणा प्रताप नगर के ईडब्ल्यूएस 125 में रहने वाली पूजा सिंह ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
सुबह कमरे में अंदर महिला की लाश देख आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी मकान मालिक को दिया। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला कि पूजा सिंह जांजगीर जिले के अकलतरा की रहने वाली थी। उसने 6 साल पहले सुधीर सिंह नाम के एक व्यक्ति से प्रेम विवाह किया था। सुधीर झारखंड का मूल निवासी बताया जाता है। पति पत्नी महाराणा प्रताप नगर के इडब्ल्यूएस 125 में रहते थे। सुधीर आदतन शराबी है।
सुधीर अक्सर शराब पीकर घर पहुंचता था। इसे लेकर दोनों के बीच झगड़ा, मारपीट और विवाद होता था। बताया जाता है कि शुक्रवार की रात सुधीर शराब के नशे में घर पहुंचा था। दशहरा देखने के लिए जाने को लेकर दोनों के बीच फिर विवाद हुआ। इसके बाद सुधीर स्कूटी से बाहर चला गया। देर रात को जब घर लौटा, लेकिन पूजा ने दरवाजा नहीं खोला।
सुधीर घर से बाहर चला गया। इसके बाद अभी तक नहीं लौटा। वह कहां है? इसकी जानकारी किसी को नहीं है। सुधीर ने किराए पर मकान को लिया था। लेकिन मकान मालिक के पास सुधीर का स्थाई पता ठिकाना नहीं है। इससे पुलिस की जांच रुक गई है। पुलिस सुधीर का स्थाई पता ठिकाना तलाश रही है। इसके बाद स्थिति स्पष्ट होगी। सूचना पर अकलतरा से पहुंची पूजा की मां ने पुलिस को कुछ जानकारी दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो