scriptराजकिशोर प्रसाद ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व जनता को दिया जीत का श्रेय, श्यामसुंदर सोनी बने सभापति | Mayor Election 2020 | Patrika News
कोरबा

राजकिशोर प्रसाद ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व जनता को दिया जीत का श्रेय, श्यामसुंदर सोनी बने सभापति

Mayor Election 2020: नगर पालिक निगम कोरबा में कांग्रेस के उम्मीदवार राजकिशोर प्रसाद महापौर निर्वाचित हुए हैं। राजकिशोर कांग्रेस के वर्तमान जिलाध्यक्ष भी हैं। वे कोरबा के पांचवें महापौर होंगे। कांग्रेस के ही श्यामसुंदर सोनी सभापति निर्वाचित हुए हैं।

कोरबाJan 10, 2020 / 07:18 pm

Vasudev Yadav

राजकिशोर प्रसाद ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व जनता को दिया जीत का श्रेय, श्यामसुंदर सोनी बने सभापति

राजकिशोर प्रसाद ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व जनता को दिया जीत का श्रेय, श्यामसुंदर सोनी बने सभापति

कोरबा. महापौर चुनाव को लेकर शुक्रवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में प्रक्रिया पूरी हुई। इसमें राजकिशोर प्रसाद को 34 मत प्राप्त हुए, जबकि भाजपा के प्रत्याशी ऋतु चौरसिया को 33 मत मिले। कांग्रेस प्रत्याशी राजकिशोर एक वोट से महापौर की कुर्सी तक पहुंचने में सफल हो गए। कोरबा नगर निगम में 67 वार्ड हैं। सभी वार्ड के पार्षदों ने महापौर चुनाव में हिस्सा लिया।
इसके थोड़ी देर बाद सभापति का निर्वाचन प्रक्रिया शुरू हुई। इसमें भी श्यामसुंदर सोनी ने विजय हासिल किया। श्यामसुंदर को 36 व भाजपा के प्रत्याशी नरेंद्र देवांगन को 31 मत प्राप्त हुए। कोरबा नगर निगम में महापौर और सभापति का चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस में उत्साह का माहौल है।
इस जीत को प्रदेश के राजस्व मंत्री व कोरबा विधायक जयसिंह अग्रवाल की सफलता से जोड़कर देखा जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम भी कोरबा में पार्टी का महापौर और सभापति बनाने के लिए दो दिन से डेरा डाले हुए थे। जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्टोरेट कार्यालय के बाहर जीत का जश्न मनाया। विजयी प्रत्याशियों को माला पहनाया गया। इस मौके पर कांग्रेस के समर्थक भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
राजकिशोर प्रसाद ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व जनता को दिया जीत का श्रेय, श्यामसुंदर सोनी बने सभापति

0 कांगे्रस को बीएसपी, जोगी कांग्रेस और माकपा का साथ
कोरबा नगर पालिक निगम में कांग्रेस 26 पार्षद चुनाव जीते थे। भाजपा के 31 पार्षद चुनाव जीतने में सफल हुए थे। कांग्रेस को महापौर की कुर्सी तक पहुंचने में बहुजन समाज पार्टी, जोगी कांग्रेस और माक्र्सवादी पार्टी ने समर्थन दिया। माकपा और जोगी कांग्रेस के दो-दो उम्मीदवारों ने कांग्रेस प्रत्याशी का समर्थन किया। बहुजन समाज पार्टी के पार्षद ने भी कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया। इसके अलावा तीन निर्दलीय पार्षदों ने भी कांग्रेस प्रवेश कर राजकिशोर प्रसाद को मतदान किया।

 

राजकिशोर प्रसाद ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व जनता को दिया जीत का श्रेय, श्यामसुंदर सोनी बने सभापति

शहर को लेकर एक साल का विजन
राजकिशोर प्रसाद ने अपने जीत का श्रेय प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व जनता को दिया। उन्होंने कहा कि कोरबा नगर निगम में जनता की इच्छाओं के अनुरूप विकास कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने अपनी तीन सर्वोच्च प्राथमिकताएं तो नहीं बताई लेकिन क्षेत्र के विकास को और तेज करने की बात कही।

शहर की तीन बड़ी जरूरतें
– शहर के चारों ओर बायपास सड़क
– बरबसपुर में नए ट्रांसपोर्ट नगर बसाने की चुनौती
– शहर को प्रदूषणमुक्त बनाना

Home / Korba / राजकिशोर प्रसाद ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व जनता को दिया जीत का श्रेय, श्यामसुंदर सोनी बने सभापति

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो