scriptBreaking : कोरबा शहर का पांचवा महापौर होगा ओबीसी वर्ग से, हुआ आरक्षण | Mayor of Korba city will be from OBC category, reservation made | Patrika News

Breaking : कोरबा शहर का पांचवा महापौर होगा ओबीसी वर्ग से, हुआ आरक्षण

locationकोरबाPublished: Sep 18, 2019 12:47:11 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

Mayoral election : रायपुर में पूरी हुई प्रक्रिया, भाजपा-कांग्रेस दोनों से दावेदारों की लंबी सूची

Breaking : कोरबा शहर का पांचवा महापौर होगा ओबीसी वर्ग से, हुआ आरक्षण

Breaking : कोरबा शहर का पांचवा महापौर होगा ओबीसी वर्ग से, हुआ आरक्षण

कोरबा. कोरबा शहर का पांचवा महापौर ओबीसी वर्ग से होगा। बुधवार को रायपुर में आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। दूसरी बार ऐसा होगा जब कोरबा शहर का महापौर पिछड़ा वर्ग से होगा। इसके साथ ही अब टिकट के दावेदारों की कतार लग गई है।
नगर पालिक निगम कोरबा के पांचवे महापौर के लिए आगामी दो महीनों में निकाय चुनाव सम्पन्न होंगे। निकाय चुनाव के लिए हर साल महापौर व अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण की प्रक्रिया पूरी की जाती है। पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि कोरबा निगम में महापौर के लिए इस बार ओबीसी के लिए आरक्षण हो सकता है।

READ MORE : दो बड़ी मांग पांच साल पहले थी और आज भी है वार्ड की सडक़ अब तक नहीं बनी, शराब दुकान से माहौल खराब

भाजपा-कांग्रेस दोनों से ओबीसी वर्ग से काफी दावेदार हैं। कांग्रेस से शहर अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद, पूर्व सभापति संतोष राठौर, पूर्व शहर अध्यक्ष श्यामसुंदर सोनी प्रमुख दावेदारों में से हैं। जबकि वहीं वरिष्ठ कांग्रेसी धरम निर्मले, पूर्व पार्षद मुकेश राठौर, युवा कांग्रेस से श्यामनारायण सोनी व राहुल यादव सहित अन्य भी दौड़ में है। इसी तरह भाजपा से भी कई दावेदार हैं। पूर्व महापौर व पूर्व संसदीय सचिव लखनलाल देवांगन, मनोज पराशर, पूर्व सभापति रामनारायण सोनी, हाथकरघा संघ के पूर्व अध्यक्ष नरेन्द्र देवांगन महापौर के दौड़ मेें है। इसी तरह उमाभारती सराफ सहित कई वर्तमान पार्षद भी इस दौड़ में है। नेमा देवांगन, माधव जायसवाल व पार्षद सुफल दास भी दावेदारों की सूची में है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो