scriptदोस्त को ढूंढऩे पहुंचे टिरू और झिठो की नीयत बदली, होने वाली भाभी को किया अगवा फिर किया ये काम… | Misdeed with a damsel | Patrika News
कोरबा

दोस्त को ढूंढऩे पहुंचे टिरू और झिठो की नीयत बदली, होने वाली भाभी को किया अगवा फिर किया ये काम…

संगाई के बाद मंगेतर के घर पहुंची युवती से दुष्कर्म का मामला उजागर हुआ है। आरोप लड़की के होने वाले पति के दो दोस्तों पर है। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। पुलिस केस दर्ज कर पतासाजी कर रही है। घटना बालकोनगर थाना क्षेत्र की है।

कोरबाJun 27, 2019 / 10:32 pm

Vasudev Yadav

दोस्त को ढूंढऩे पहुंचे टिरू और झिठो की नीयत बदली, होने वाली भाभी को किया अगवा फिर किया ये काम...

दोस्त को ढूंढऩे पहुंचे टिरू और झिठो की नीयत बदली, होने वाली भाभी को किया अगवा फिर किया ये काम…

कोरबा. रामपुर चौकी क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग लड़की का रिश्ता परिवार ने बालकोनगर क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले पिन्टू नाम के युवक संग तय किया था। पिन्टू के पिता लड़की के घर आए थे। वे अपनी होने वाली बहू को लेकर गांव गए थे। कुछ दिन से लड़की परिवार के साथ रहती थी। इस बीच पिछले बुधवार को पिन्टू की तलाश करते दो टिरू और झिठो नाम के युवक उसके घर पहुंचे।
लड़की ने बताया कि पिन्टू घर में नहीं है। यह सुनकर दोनों की नीयत खराब हो गई। दोनों ने मिलकर लड़की को अगवा कर लिया। घर के पीछे ले गए। लड़की का आरोप है कि टिरू नाम के युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के समय झिठो नाम का युवक लड़की का हाथ पकड़ा हुआ था। घटना की जानकारी लड़की ने देर शाम अपने मंगेतर पिन्टू को घर पहुंचने पर दी। परिवार को बताया गया। लड़की ने अपने माता-पिता को भी अपनी आपबीती सुनाई। परिवार ने बालकोनगर थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस केस दर्जकर मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो