scriptमोरगा हसदेव पुल के पास मिक्सर मशीन पलटी, दो की मौत | Mixer machine overturns near Morga Hasdev bridge, two killed | Patrika News

मोरगा हसदेव पुल के पास मिक्सर मशीन पलटी, दो की मौत

locationकोरबाPublished: Sep 23, 2019 08:27:03 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

Road Accident : राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 111 पर बांगो थाना क्षेत्र में हसदेव नदी पुल के पास मिक्सर मशीन पलटने से दो लोगों की मौत हो गई। मरने वाले दोनों व्यक्ति चालक बताए जा रहे हैं।

मोरगा हसदेव पुल के पास मिक्सर मशीन पलटी, दो की मौत

मोरगा हसदेव पुल के पास मिक्सर मशीन पलटी, दो की मौत

कोरबा. मिक्सर मशीन गाड़ी कोरबा से सरगुजा प्रेम नगर श्रीनगर जा रही थी। कटघोरा- अंबिकापुर के बीच मोरगा के पास चालक का गाड़ी से संतुलन बिगड़ गया। गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। ड्राइवर सहित दो लोग मशीन में दब गए। दोनों को डॉयल 112 की मदद से पोड़ी उपरोड़ा के अस्पताल पहुंचाया जा रहा था। रास्ते में एक युवक ने दम तोड़ दिया। दूसरे की अस्पताल में मौत हो गई। मृतकों की पहचान दीनानाथ यादव पिता प्रभात यादव और राजेन्द्र केंवट पिता रामसिया केंवट से की गई है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने बताया कि कोरबा डीवी प्रोजेक्ट की गाड़ी मिक्सर मशीन लेकर श्रीनगर के लिए निकली थी। गाड़ी राजेन्द्र केंवट चला रहा था। बाजू की सीट पर दीनानाथ यादव बैठा हुआ था। मोरगा के पास हसदेव पुल पर एक सामांतर पुल का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए मार्ग को डायवर्ट किया गया है। मिक्सर मशीन के चालक अंजान थे। उन्होंने गाड़ी को दूसरी मार्ग से आगे बढ़ा दी। डायवर्ट मार्ग पर स्थित एक मोड़ पर मिक्सर मशीन अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें चालक और एक अन्य व्यक्ति दब गए। दोनों को डॉयल ११२ की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया जा रहा था। रास्ते में चोटिया के पास राजेन्द्र की मौत हो गई। दीनानाथ यादव को गंभीर हालत में पोड़ी उपरोड़ा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान दीनानाथ की भी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मरने वाले दोनों व्यक्ति मिक्सर मशीन से ड्राइवर थे।

READ MORE : हाईटेक होते ठग लगातार दे रहे बैंक प्रणाली को चुनौती, सुरक्षा का सिस्टम फेल
बाइक से गिरकर युवक घायल
इधर, सोमवार की शाम लगभग 5.30 बजे बांगो थाना क्षेत्र में ग्राम माचाडोली के पास तेज रफ्तार बाइक से गिरकर युवक घायल हो गया। उसे गंभीर चोटें आई है। घायल को पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो