scriptकुसमुंडा प्रेमनगर हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 10 आरोपी पकड़ाए, मारपीट का ये वीडियो हुआ था वायरल | Murder Case of Kusmunda Premnagar | Patrika News

कुसमुंडा प्रेमनगर हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 10 आरोपी पकड़ाए, मारपीट का ये वीडियो हुआ था वायरल

locationकोरबाPublished: Nov 17, 2019 09:36:08 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

Murder Case: कुसमुंडा प्रेमनगर में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी दोनों भाई अभी भी फरार हैं।

कुसमुंडा प्रेमनगर हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 10 आरोपी पकड़ाए, मारपीट का ये वीडियो हुआ था वायरल

कुसमुंडा प्रेमनगर हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 10 आरोपी पकड़ाए, मारपीट का ये वीडियो हुआ था वायरल

कोरबा. पुलिस ने कुसमुंडा हत्याकांड के एक और भगोड़े आरोपी को बिलासपुर जयरामनगर से गिरफ्तार किया है। नौ आरोपी पहले से जेल में बंद है। पांच और आरोपियों की पतासाजी पुलिस कर रही है।

फरार आरोपियों में दो सगे भाई राकेश साहू और राजेश साहू भी शामिल हंै। ये दोनों कुसमुंडा हत्याकांड के मुख्य आरोपी बताए जाते हैं। पुलिस ने बताया कि आठ अक्टूबर की रात कुसमुंडा के प्रेमनगर में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ था। चार युवकों को घेरकर लाठी और डंडों से पीटा था। स्कार्पियों में तोडफ़ोड़ की थी।
यह भी पढ़ें
मंदिर के पीछे जंगल में छिपाकर रखे थे चोरी की बाइक, नौ बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

घटना में घायल सुनील सिंह की मौत हो गई थी। भानू खुंटे, मृगेश और बसंत राठौर गंभीर रूप से घायल हुए थे। पुलिस ने 15 लोगों को आरोपी बनाया था। डीएसपी रामगोपाल करियारे ने बताया कि हत्याकांड के एक आरोपी राकेश दास मानिकपुर को बिलासपुर के जयरामनगर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी घटना के बाद से फरार था। इसकी तलाश चल रही थी। उन्होंने बताया कि अभीतक पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राकेश और राजेश साहू के अलावा तीन अन्य आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश चल रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो