scriptपत्नी फोन पर किसी गैर मर्द से करती थी बात, बार-बार समझाने के बाद भी नहीं मानी, तो एक रोज गुस्साए पति ने ये किया… | Murderous attack on wife | Patrika News

पत्नी फोन पर किसी गैर मर्द से करती थी बात, बार-बार समझाने के बाद भी नहीं मानी, तो एक रोज गुस्साए पति ने ये किया…

locationकोरबाPublished: Apr 28, 2019 09:47:11 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

– महिला जिला अस्पताल में भर्ती

पत्नी फोन पर किसी गैर मर्द से करती थी बात, बार-बार समझाने के बाद भी नहीं मानी, तो एक रोज गुस्साए पति ने ये किया...

पत्नी फोन पर किसी गैर मर्द से करती थी बात, बार-बार समझाने के बाद भी नहीं मानी, तो एक रोज गुस्साए पति ने ये किया…

कोरबा. चरित्र संदेह को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी के हाथ, पैर और सिर पर धारदार हथियार से हमला किया। लहूलुहान महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने पत्नी पर जानलेवा हमला के आरोप में पति सुखदेव उर्फ पप्पू साहू उम्र ३४ साल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि सुखदेव पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। इसे लेकर शनिवार की रात लगभग १०.३० बजे दोनों के बीच विवाद हो गया। सुखदेव ने चाकू से पत्नी के सिर, दोनों हाथ और अन्य हिस्सों पर कई बार वार किया। महिला की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।
यह भी पढ़ें
Breaking : नहर में डूबने वाले दो बच्चों में से देर शाम एक बच्चे की मिली लाश, दूसरे की तलाश जारी

धारदार हथियार से हमले में महिला के दोनों हाथ, सिर और अन्य हिस्सों में काफी चोटें आई है। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने महिला की बयान और डॉक्टरी रिपोर्ट के आधार पर पति सुखदेव के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया है। सुखदेव पेशे से ट्रक ड्राइवर है। कोयले की गाड़ी चलाता है। बताया जाता है कि सुखदेव को संदेह था कि उसकी पत्नी फोन पर किसी दूसरे व्यक्ति से बात करती है। इसे लेकर सुखदेव ने पत्नी को कई बार चेताया था। शनिवार की रात दोनों के बीच इसी बातचीत को लेकर विवाद हुआ। आक्रोशित सुखदेव ने पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो