scriptNautapa: मौसम विभाग ने दी 48 घंटे लू चलने की चेतावनी, लोगों को सावधानी बरतने की दी सलाह | Nautapa 2020: Scorched people on first day of Nautpa | Patrika News

Nautapa: मौसम विभाग ने दी 48 घंटे लू चलने की चेतावनी, लोगों को सावधानी बरतने की दी सलाह

locationकोरबाPublished: May 26, 2020 11:37:50 am

Submitted by:

Vasudev Yadav

Nautapa 2020: मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को तापमान 45 डिग्री थी। वहीं न्यूनतम तापमान लगभग 25 डिग्री दर्ज किया गया।

cyclone yash

Nautapa: मौसम विभाग ने दी 48 घंटे लू चलने की चेतावनी, लोगों को सावधानी बरतने की दी सलाह

कोरबा. नौतपा के पहले दिन सूर्य की तेज किरणों ने शहरवासियों को झुलसा दिया। दोपहर बाद से देर शाम तक गर्म हवाएं चलती रही। लोग घरों में ही दुबके रहे। मुख्य मार्गों पर सन्नाटा पसरा रहा। मौसम विभाग ने इसी तरह की ४८ घंटे तक लू चलने की चेतवानी दी है। इस दौरान लोगों को सावधानी बरतनी होगी।
सोमवार को नौतपा का पहला दिन था। सुबह आठ बजे से तेज धूप लोगों को चुभने लगी थी। सुबह 10 बजे के बाद गर्म हवाएं चलने लगी। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। लोग घरों व दुकानों में एसी, कूलर व पंखे की हवा का सहारा लेते रहे। अति आवश्यक कार्य से ही लोग घर से बाहर निकले हुए थे। इस दौरान लोगों ने सावधानी बरती। लोग मास्क ही नहीं, बलिक पूरे शरीर को ढंककर बाहर निकले। काम जल्दी से निपटाकर वापस घर लौट गए।
यह भी पढ़ें
पांच कोरोना पॉजिटिव स्वस्थ होकर लौटे, जिले में अब 10 एक्टिव केस, कुलीपोटा बना कंटेनमेंटे जोन

दोपहर बाद से देर शाम लगभग सात बजे तक गर्म हवाएं भी चलती रही। गर्म हवाओं ने लोगों को सबसे अधिक परेशान किया। इस दौरान मौसम विभाग ने आदेश जारी कर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। एक आदेश जारी कर 48 घंटे तक लू चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को तापमान 45 डिग्री थी। वहीं न्यूनतम तापमान लगभग 25 डिग्री दर्ज किया गया।
लॉकडाउन होने की वजह से लोगों को इसका अतिरिक्त फायदा मिला है। बताया जा रहा है कि एक द्रोणिका छत्तीसगढ़ से अंदरूनी तमिलनाडु तक 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इसके अलावा प्रदेश में उत्तर पश्चिम से गर्म और शुष्क हवाओं के प्रवेश की वजह से तापमान अपने चरम सीमा पर है। यह स्थिति आज भी रहेगी। लोगों को बाहर निकलने से बचना होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो