scriptVideo- अच्छे दिन आए, अब राष्ट्रवाद के मुद्दे पर पार्टी लड़ेगी लोकसभा का चुनाव, पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडे ने ये भी कहा… | Now the party will contest elections on the issue of nationalism | Patrika News

Video- अच्छे दिन आए, अब राष्ट्रवाद के मुद्दे पर पार्टी लड़ेगी लोकसभा का चुनाव, पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडे ने ये भी कहा…

locationकोरबाPublished: Mar 17, 2019 12:12:51 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

पांडे ने बुद्धिजीवी सम्मेलन में शामिल होने आए अधिवक्ता, शिक्षक, डॉक्टर और अन्य सामाजिक लोगों से लोकसभा में भाजपा के लिए वोट मांगा।

अच्छे दिन आए, अब राष्ट्रवाद के मुद्दे पर पार्टी लड़ेगी लोकसभा का चुनाव, पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडे ने ये भी कहा...

अच्छे दिन आए, अब राष्ट्रवाद के मुद्दे पर पार्टी लड़ेगी लोकसभा का चुनाव, पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडे ने ये भी कहा…

कोरबा. पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे ने कांग्रेस सरकार के नरवा, गरुवा, घुरवा और बाड़ी मॉडल पर तीखा हमला किया है। पांडे ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के ८० फीसदी गांवों में नरवा नहीं है। कांग्रेस सरकार नाला कहां बनाएगी? दुनिया आसमान की ओर जा रही है। प्रदेश सरकार नरवा घुरवा मॉडल पर जोर देकर विकास से पीछे ले जा रही है।
पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे कोरबा के गीताजंली भवन में आयोजित भाजपा के बुद्धिजीवी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इसमें कोरबा, बिलासपुर, जांजगीर चांपा और रायगढ़ संसदीय सीट के कार्यकर्ता शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पार्टी लोकसभा चुनाव राष्ट्रवाद के मुद्दे पर लड़ेगी।
पांडे ने बुद्धिजीवी सम्मेलन में शामिल होने आए अधिवक्ता, शिक्षक, डॉक्टर और अन्य सामाजिक लोगों से लोकसभा में भाजपा के लिए वोट मांगा। मंच पर राज्यसभा सांसद रणविजय सिंह जुदेव, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, नारायण सिंह चंदेल, सांसद डॉ. बंशीलाल महतो, शिवरतन शर्मा और दीपक पटेल सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। दो घंटे चले कार्यक्रम में पार्टी ने लोकसभा का चुनाव जीतने पर पूरा जोर दिया।
यह भी पढ़ें
कोयला ट्रेन के इंजन में आई खराबी, 60 मजदूर लगे रहे, दिनभर चलता रहा काम

अच्छे दिन आए, अब राष्ट्रवाद के मुद्दे पर पार्टी लड़ेगी लोकसभा का चुनाव, पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडे ने ये भी कहा...

15 साल में जनता में परिवर्तन आया
विधानसभा चुनाव में भाजपा की कारारी हार पर पांडे ने मीडिया से कहा कि विधानसभा और लोकसभा के मुद्दे अलग है। उन्होंने कहा कि १५ साल के ्रशासन काल में भाजपा में परिवर्तन आया या नहीं यह मैं नहीं बता सकता है। लेकिन जनता में परिवर्तन आया। उसने सरकार बदल दिया।

राष्ट्रवाद पर चुनाव लड़ेगी पार्टी
कार्यक्रम के बाद कोरबा प्रेस क्लब में मीडिया से चर्चा करते हुए पूर्व मंत्री पांडे ने कहा कि भाजपा लोकसभा का चुनाव राष्ट्रवाद के मुद्दे पर लड़ेगी। राष्ट्र की सुरक्षा सबसे पहले हैं। यह पूछे जाने पर कि पार्टी ने पिछले चुनाव अच्छे दिन आएंगे के नारे पर लड़ी थी लोगों के अच्छे दिन आए क्या? पांडे ने कहा कि जनता के अच्छे दिन आए हैं। हालांकि पांडे यह नहीं बता सके कि अच्छे दिन कैसे आए?

कांग्रेस अध्यक्ष की तरह काम कर रहे सीएम
चर्चा के दौरान पांडे ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा। कहा कि मुख्यमंत्री संवैधानिक पद पर बैठे हैं। लेकिन काम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की तरह कर रहे हैं। उन्होंने सीएम के बयानों पर भी चुटकी ली।

पार्टी बोलेगी तो लडूंगा चुनाव : जूदेव
मीडिया से चर्चा करते हुए राज्यसभा सांसद रणविजय सिंह जूदेव ने कहा कि वे कोरबा लोकसभा सीट से उम्मीदवार नहीं हैं। हांलाकि उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी प्रत्याशी बनाएगी तो चुनाव लडऩे को तैयार हूं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो