scriptशहर के भीतर से गुजर रही भारी गाड़ियां, कटघोरा में ट्रक की ठोकर से एक की मौत | one died due to truck stumbling in Katghora | Patrika News

शहर के भीतर से गुजर रही भारी गाड़ियां, कटघोरा में ट्रक की ठोकर से एक की मौत

locationकोरबाPublished: Jan 14, 2022 01:39:04 pm

Submitted by:

Rajesh Kumar kumar

कटघोरा बस स्टैंंड के पास मेनरोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर चोट आने से बाइक चालक की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।

katghora

katghora

कटघोरा बस स्टैंड के करीब खूनी हादसा बुधवार रात लगभग नौ बजे की बताई जा रही है। अंबिकापुर के रास्ते कटघोरा होकर एक ट्रक बिलासपुर की ओर जा रहा था। कटघोरा बस स्टैंड के करीब ट्रक ने बाइक को चपेट में लिया। बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इस पर सवार दो युवक सड़क पर गिर गए। एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरे युवक को गंभीर चोटें आई है।

 

म़ृतक की पहचान कटघोरा के मोहलाइनभांठा में रहने वाला अरविन्द सिंह राजपूत से की गई है। जबकि घायल युवक का नाम जावेद खान है। वह भी मोहलाइनभांठा का निवासी है। बताया जाता है कि दोनों युवक बाइक से चकचकवा पहाड़ी की ओर से घर लौट रहे थे। कटघोरा बस स्टैंड में शारदा होटल के पास पहुंचे थे कि पीछे से तेज रफ्तार ट्रक आ गया। इसकी आवाज को सुनकर बाइक चला रहा युवक अरविन्द हड़बड़ा गया। उसका संतुलन बिगड़ गया। ट्रक के चक्के से बाइक का हैंडल टकरा गया। चालक अरविन्द सड़क पर गिर गया। जबकि पीछे बैठा युवक दूर फेंका गया। दोनों को गंभीर चोटें आई। उन्हें कटघोरा के अस्पताल पहुंचाया गया। परीक्षण कर डॉक्टर ने अरविन्द को मृत घोषित कर दिया।


घटना की सूचना पर आसपास के लोग बड़ी संख्या में एकत्र हो गए। घटना के लिए कटघोरा पुलिस को दोषी ठहराया। आरोप लगाया कि पुलिस के कारण भारी गाड़ियां कटघोरा बायपास के बजाए शहर के भीतर से गुजर रही हैं। इससे हादसे हो रहे हैं। लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी किया। सूचना पर कटघोरा एसडीओपी और थानेदार सहित अन्य स्टॉफ मौके पर पहुंचे। लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। हादसे से नाराज लोगों ने करीब आधे घंटे तक सड़क पर हंगामा किया। इससे यातायात बाधित हुआ।

 

नेता नहीं चाहते की लगे नो इंट्री
कटघोरा शहर में भारी वाहनों की इंट्री रोकने के लिए एक बायपास बनाया गया है। भारी गाड़ियों को बायपास से होकर गुजरना है। लेकिन गाड़ियां शहर के भीतर से होकर गुजर रही हैं। बताया जाता है कि शहर के भीतर कटघोरा के कुछ स्थानीय नेताओं का पेट्रोल पंप और अन्य कारोबार है। उन्हें आशंका है कि भारी गाड़ियों की शहर में इंट्री बंद होने से कारोबार पर असर पड़ेगा। पेट्रोल डीजल की बिक्री कम होगी। इससे नो इंट्री के पक्ष में नहीं रहते हैं।

 

तेज रफ्तार ट्रेलर ने ऑटो को कुचला

भैसमा के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने विपरित दिशा से आ रही ऑटो को कुचल दिया। घटना में ऑटो चालक को गंभीर चोटें आई है। उसकी स्थिति बेहद नाजूक बताई जा रही है। दुर्घटना गुरुवार शाम लगभग 4 बजे की बताई जा रही है। सलिहाभाठा निवासी रूपराम सतनामी उम्र 52 वर्ष ऑटो लेकर उरगा की तरफ से ग्राम सलिहाभाठा घर लौट रहा था। भैसमा-डोंगदरहा के पास विपरित दिशा से आ रही ट्रेलर ने ऑटो को सामने से कुचल दिया। ऑटो चालक को गंभीर चोटें आई है। ट्रेलर चालक ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो