scriptप्रदेश में पहली बार एक महीने के बच्चे को भी किया गया क्वारंटाइन, मिलने आई बुआ निकली कोरोना पॉजिटिव | One month baby was also quarantined with his mother | Patrika News

प्रदेश में पहली बार एक महीने के बच्चे को भी किया गया क्वारंटाइन, मिलने आई बुआ निकली कोरोना पॉजिटिव

locationकोरबाPublished: Apr 12, 2020 08:53:35 pm

Submitted by:

Karunakant Chaubey

दरअसल जिन सात लोगों की पुष्टि शनिवार की रात हुई, उसमें से एक महिला की ननद की डिलिवरी बुधवारी बाजार चौक स्थित निजी नर्सिंग होम में हुई थी। इसका संचालन कोरबा के पूर्व सीएमएचओ की पत्नी द्वारा किया जाता है।

कोरबा. प्रदेश में पहली बार महीनेभर का शिशु क्वारंटाइन किया गया है। 17-18 मार्च को बच्चे का जन्म हुआ था। कटघोरा की जिस महिला के कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई थी। वह इस अस्पताल में दो दिन तक थी। पूरे नर्सिंग होम को क्वारंटाइन कर दिया गया है। दरअसल जिन सात लोगों की पुष्टि शनिवार की रात हुई, उसमें से एक महिला की ननद की डिलिवरी बुधवारी बाजार चौक स्थित निजी नर्सिंग होम में हुई थी। इसका संचालन कोरबा के पूर्व सीएमएचओ की पत्नी द्वारा किया जाता है।

सुबह जब इस बात की जानकारी प्रशासन को मिली तब महिला डॉक्टर समेत 15 स्टॉफ को क्वारंटाइन कर दिया गया है। महिला डॉक्टर का सैंपल भी लिया गया था। सबसे बड़ी बात कि संक्रमित महिला दो दिन तक अस्पताल में थी। अपनी ननद और नवजात बच्चे के साथ थी। इस वजह से महिला व उसके नवजात बच्चे पर पूरी नजर रखी जा रही है। हालांकि अब तक उस महिला और नवजात बच्चे का सैंपल नहीं लिया गया है।

और हो गया कटघोरा से कोरबा कनेक्शन

संक्रमित महिला का कटघोरा से कोरबा कनेक्शन भी खंगाला जा रहा है। महिला अपनी ननद के साथ दो दिन तक अस्पताल में रही। अस्पताल के आसपास दर्जनों मकान हैं। सामने साप्ताहिक बाजार भी लगता है। महिला इन दो दिनों में कहां-कहां गई किनसे मिली इसका रिकार्ड निकाला जा रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो