scriptतीसरे व अंतिम चरण का मतदान कल, पाली और कटघोरा ब्लॉक में डाले जाएंगे वोट | Panchayat Election 2020 | Patrika News

तीसरे व अंतिम चरण का मतदान कल, पाली और कटघोरा ब्लॉक में डाले जाएंगे वोट

locationकोरबाPublished: Feb 02, 2020 07:02:29 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

Panchayat Election : कटघोरा एवं पाली विकासखंड में 146 सरपंच सहित दो हजार 197 पंच के लिए होगा मतदान

तीसरे व अंतिम चरण का मतदान कल, पाली और कटघोरा ब्लॉक में डाले जाएंगे वोट

तीसरे व अंतिम चरण का मतदान कल, पाली और कटघोरा ब्लॉक में डाले जाएंगे वोट

कोरबा. पंचायत चुनाव के तीसरे व अंतिम चरण में तीन फरवरी सोमवार को विकासखंड करतला और पाली में वोट डाले जाएंगे। इसके लिए रविवार को मतदान दलों को चुनाव सामग्री के साथ बूथों पर रवाना किया गया। चुनाव के लिए जरुरी सभी तैयारी स्थानीय निर्वाचन कार्यालय ने पूरी कर ली है।
ेकटघोरा एवं पाली विकासखंड में 146 सरपंच सहित दो हजार 197 पंच के लिए मत डाले जाएंगे। मतदान के जरिए 41 जनपद सदस्य और पांच जिला पंचायत के सदस्य भी चुने जाएंगे। इसके लिए दोनों ब्लॉक में दो लाख 13 हजार 166 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इसमें एक लाख 6 हजार 479 पुरूष, एक लाख 6 हजार 682 महिला और पांच थर्ड जेंडर के मतदाता हैं। इसके लिए 430 मतदान केन्द्रों को 31 सेक्टर में बांटा गया है। सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान किए जा सकेंगे। इसके बाद मतों की गणना चालू होगी। मतदान के लिए रविवार सुबह पाली और कटघोरा विकासखण्ड मुख्यालयों से मतदान दलों को रवाना किया गया।
तीसरे व अंतिम चरण का मतदान कल, पाली और कटघोरा ब्लॉक में डाले जाएंगे वोट

कटघोरा में एक हजार 459 उम्मीदवार मैदान में
कटघोरा विकासखंड में 74 हजार 934 मतदाता अपने मतों से एक हजार 459 प्रत्याशियों का राजनैतिक भविष्य तय करेंगे। इस जनपद में 148 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं विकासखण्ड में 777 पंचों में से 310 पंच पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। 467 पंच पदों पर निर्वाचन के लिए 1197 प्रत्याशी मैदान में हैं।

53 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों में से तीन पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। 50 सरपंचों को चुनने के लिए 182 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जनपद के 17 सदस्यों में से एक निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए हैं। 70 उम्मीदवार में से 16 जनपद सदस्यों का चुनाव होगा। जिला पंचायत के दो सदस्य भी चुने जाएंगे। इसके लिए 10 उम्मीदवार मैदान में हैं।
पाली जनपद क्षेत्र में पंच, सरपंच, जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्य चुनाव के लिए दो हजार 558 प्रत्याशी मैदान में हैं। एक लाख 38 हजार 232 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। पाली जनपद क्षेत्र में 68 हजार 952 पुरूष, 69 हजार 276 महिला और चार थर्ड जेंडर के मतदाता हैं। मतदान के लिए 282 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। ब्लॉक में एक हजार 420 पंच पद में से 601 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है।
सोमवार को दो हजार 11 प्रत्याशियों में से 815 पंच चुने जाएंगे। 93 ग्राम पंचायतों में से एक में सरपंच निर्विरोध चुना गया है। 92 पंचायतों में सरपंच चुनने के लिये 408 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। 24 सदस्यों वाले पाली जनपद में 116 प्रत्याशी मैदान में हैं। तीन जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 23 प्रत्याशियों में से मतदाता अपने जनप्रतिनिधि का चुनाव करेंगे।

दोपहर बाद मतों की गणना
दोपहर तीन बजे के बाद केन्द्रों पर मतों की गणना होगी। विवाद की स्थिति में खंड मुख्यालयों पर 4 फरवरी को सुबह 9 बजे मतगणना होगी। पंच-सरपंच एवं जनपद सदस्यों के निर्वाचन परिणामों की घोषणा ब्लॉक मुख्यालय में पांच फरवरी की सुबह 9 बजे की जाएगी। जिला पंचायत के चुनाव परिणाम छह फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो