कोरबा

सावधान! इस सडक़ पर शाम सात बजे के बाद जाना मना है

मुख्य मार्गों में भी वन विभाग ने शुरू की पेट्रोलिंग, आने जाने वालों को किया जा रहा सतर्कदो दिन पहले रामपुर रोड में मुख्य मार्ग पर बाइक सवार को दंतैल ने कुचला थाग्रामीणों को भी कहा जा रहा कि रात में आने-जाने वाले बाइक चालकों को रोकें

कोरबाMay 19, 2019 / 11:11 am

Vasudev Yadav

सावधान! इस सडक़ पर शाम सात बजे के बाद जाना मना है

कोरबा. सावधान ! इस सडक़ पर शाम सात बजे के बाद बाइक से जाना मना है। वन विभाग द्वारा अब मुख्य मार्गों में भी पेट्रोलिंग शुरू की गई है। शाम के बाद हाथी प्रभावित क्षेत्रों में आने वाले लोगों को सतर्क किया जा रहा है। ग्रामीणों को भी रात में गुजरने वाले बाइक सवारों को भी रोकने के लिए कहा जा रहा है।
गौरतलब है कि जिले में पहली बार ऐसी घटना घटी जब सडक़ पर गुजरने वाले बाइक सवार सीधे हाथी से जा टकराए। एक को हाथी ने रौंद डाला। इस घटना के बाद अब वन विभाग मुख्य मार्गों पर पेट्रोलिंग शुरू कर रही है। जिस क्षेत्र में हाथी हैं उसके आसपास मुख्य मार्ग में पेट्रोलिंग कर गुजरने वाले वाहनों को रोका जा रहा है। साथ ही शाम के बाद से सफर करने के लिए मना किया जा रहा है। कोरबा से हाटी, हाटी से धरमजयगढ़, कुदमुरा से करतला मार्ग पर सतर्क रहने की जरूरत है। विभााग ने ग्रामीणों से अपील की है कि शाम के बाद बाइक या फिर साइकिल से ना गुजरे। यहां तक की वन विभाग द्वारा गांव-गांव जाकर लोगों को भी सतर्कता बरतने कहा जा रहा है। इन क्षेत्रों में बाइक से रात के समय ग्रामीण सबसे अधिक आवागमन करते हैं इसलिए ग्रामीणों को कहा जा रहा है अपने-अपने गांव में इसके लिए लोगों से बात करें। शाम के बाद कोई सडक़ पर गुजरता हुआ दिखता है तो उसे हर हाल में रोकें।

डीएफओ खुद कर रहे पेट्रोलिंग
इस घटना के बाद डीएफओ एस वेंकटाचलम ने देर रात खुद पेट्रोलिंग की। दरअसल एक को रौंदने केे बाद दंतैल धरमजयगढ़ रेंज की ओर चला गया था, लेकिन उसकी ट्रैकिंग नहीं हो पा रही थी। डीएफओ पूरे स्टॉफ के साथ शुक्रवार और शनिवार दोनों दिन पेट्रोलिंग कर शाम के बाद आवागमन करने वाले बाइक सवारों को सतर्क किया गया। पेट्रोलिंग के दौरान हाटी-धरमजयगढ़ मुख्य मार्ग में दंतैल घूम रहा था।

धरमजयगढ़ से दंतैल कब निकला, रेंज को जानकारी नहीं
गुरुवार की रात को हुई घटना के बाद धरजयगढ़ रेंज की लापरवाही सामने आई। दरअसल दंतैल उस रेंज से कब निकला और कुदमुरा रेंज में दाखिल हुआ। इसकी भनक दोनों ही रेंज को नहीं लगी। दोनों ही रेंज में समन्वय कमजोर दिखा। इसे लेकर डीएफओ ने शुक्रवार को दोनों रेंज के स्टॉफ के साथ मिलकर गश्त किया। वहीं तत्काल सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं।

जिल्गा पुल मेें दो हाथी, रजगामार के पास भी कई हाथी
इधर दो हाथी जिल्गा पुल के आसपास वन विभाग को दिखाई दिए हैं, जबकि रजगामार के पास भी कई हाथी घूमते हुए दिखाई दिए हैं। बाघमारा डेम में पानी की तलाश में झुंड पहुंचा हैं। यहां पर्याप्त पानी होने की वजह से हाथी कई दिन से विचरण कर रहे हैं। वन विभाग द्वारा नजर रखी जा रही है।

Home / Korba / सावधान! इस सडक़ पर शाम सात बजे के बाद जाना मना है

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.