scriptWeather : मानसून के दस्तक के साथ ही खेती-किसानी कार्य में जुटे किसान, पहली बारिश से तरबतर हुआ शहर, गर्मी से लोगों को मिली राहत | People get relief from rain | Patrika News

Weather : मानसून के दस्तक के साथ ही खेती-किसानी कार्य में जुटे किसान, पहली बारिश से तरबतर हुआ शहर, गर्मी से लोगों को मिली राहत

locationकोरबाPublished: Jun 23, 2019 02:22:00 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

शुक्रवार को मानसून (Monsoon) दक्षिण छग में प्रवेश कर चुका था। शनिवार को मानसून महाराष्ट्र से सीधे पेंड्रा होकर गुजर गया। कोरबा से सिर्फ 90 किमी दूर मानसून ने दस्तक दे दी है। यही वजह है कि शुक्रवार की रात से सुबह भी रूक-रूककर बारिश (Rain) होती रही। शाम को बादल जमकर बरसे। बारिश होने से मौसम (Weather) में ठंडकता घुल गई है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

Weather : मानसून के दस्तक के साथ ही खेती-किसानी कार्य में जुटे किसान, पहली बारिश से तरबतर हुआ शहर, गर्मी से लोगों को मिली राहत

Weather : मानसून के दस्तक के साथ ही खेती-किसानी कार्य में जुटे किसान, पहली बारिश से तरबतर हुआ शहर, गर्मी से लोगों को मिली राहत

कोरबा. रविवार को भी सुबह 12.30 बजे आधे घंटे जमकर बारिश (Rain) हुई। मानसून का बेसब्री से किसान से इंतजार कर रहे हैं। शनिवार को यह मानसून (Monsoon) कोरबा आते-आते रह गया। मौसम (Weather) विभाग के अनुसार मानसून महाराष्ट्र के रत्नागिरी, सोलहापुर, अदिलाबाद, ब्रम्हपुरी से होते हुए छग में पहुंची। छग में मानसून (Monsoon) कोरबा जिले से महज 90 किमी दूर पेंड्रा से होकर बनारस होते हुए गोरखपुर की ओर चला गया।
यही वजह है कि शुक्रवार की शाम सात बजे के बाद मौसम (Weather) एकाएक बदला था। रूक-रूककर बारिश (Rain) हो रही थी। शनिवार को भी कई बार बारिश होती रही। हालांकि इस बारिश (Rain) से गर्मी से काफी राहत मिली है। चार दिन पहले तक दिन मेें पारा 42 डिग्री के आसपास था जो कि अब 35 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। तापमान (Temperature) में गिरावट से मौसम (Weather) ठंडा हुआ है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
यह भी पढ़ें
दहशत के साए में ग्रामीण, रात भर करना पड़ेगा रतजगा, नहीं तो कभी भी धम्मक-धम्मक आ सकती है मौत

इस बार मानसून आने में हो रही देरी
इस बार मानसून (Monsoon) आने में देरी हो रही है। पिछली बार 20 जून तक मानसून (Monsoon) पहुंच चुका था, लेकिन इस बार विलंब हो रहा है। विभाग को उम्मीद थी कि 22 को महाराष्ट्र से आने वाला मानसून पूरे छग को कवर कर लेगा। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। कुछ जिलों से ही होकर मानसून गुजर गया। मानसून (Monsoon) के देरी से आने की खबर से किसान चिंतित हो गए हैं। हालांकि किसानों ने कृषि कार्य प्री-मानसून (Monsoon) के दौरान हुई बारिश (Rain) के बाद से प्रारंभ कर दिया है। इन्हें इस बात की चिंता सताने लगी है कि यदि समय पर मानसून (Monsoon) नहीं आता है तो कृषि कार्य पिछड़ जाएगा।

यह भी पढ़ें
बांस-बल्लियों के सहारे रोशन हो रहा घर, क्या कहते हैं विभाग के लाइनमैन व पार्षद, पढि़ए पूरी खबर…

प्री मानसून बारिश पिछले वर्ष से कम
पिछले साल की तुलना में इस बार प्री मानसून (Monsoon) बारिश भी कम हुई है। अब तक कुल 64 एमएम बारिश कोरबा जिले में एक जून के बाद हुई है। जबकि पिछले साल 111 एमएम बारिश हो चुकी थी। लगभग 30 से 40 एमएम प्री मानसून (Monsoon) बारिश इस बार कम हुई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो