scriptभाजपा ने बिजली कटौती और कर्जमाफी पर सरकार को घेरा, कौशिक ने तीखा हमला करते हुए ये कहा… | Performed by BJP | Patrika News

भाजपा ने बिजली कटौती और कर्जमाफी पर सरकार को घेरा, कौशिक ने तीखा हमला करते हुए ये कहा…

locationकोरबाPublished: Jun 22, 2019 09:46:31 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा (BJP) के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिश ने बिजली और किसानों की कर्ज माफी के मुद्दे पर सरकार को घेरा। विकास कार्य ठप करने का आरोप लगाया है।

भाजपा ने बिजली कटौती और कर्जमाफी पर सरकार को घेरा, कौशिक ने तीखा हमला करते हुए ये कहा...

भाजपा ने बिजली कटौती और कर्जमाफी पर सरकार को घेरा, कौशिक ने तीखा हमला करते हुए ये कहा…

कोरबा. सुभाष चौक पर भाजपा (BJP) की ओर से आयोजित धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पार्टी के नेता धरमलाल कौशिश ने कांग्रेस (Congress) सरकार पर तीखा हमला किया। कहा कि 15 साल के शासन में भाजपा ने प्रदेश को जीरो पॉवर कट वाला राज्य बनाया। कांग्रेस (Congress) के छह माह के शासन में प्रदेश में बिजली संकट है। प्रदेश में अंधेरा छाया है। विकास कार्य ठप पड़े हैं। सरकार घुरवा बनाने में लगी है। मंत्रालय ने रोज नए-नए सर्कुलर जारी किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें
दहशत के साए में ग्रामीण, रात भर करना पड़ेगा रतजगा, नहीं तो कभी भी धम्मक-धम्मक आ सकती है मौत


भाजपा ने बिजली कटौती और कर्जमाफी पर सरकार को घेरा, कौशिक ने तीखा हमला करते हुए ये कहा...
पंचायतों के पैसे को सरकार ने वापस मंगा लिया। इससे विकास कार्य प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्र्रेस ने किसानों के कर्ज माफ करने की बात कही थी। अभी तक खाद बीज के कर्ज ही माफ हुए हैं। सरकार को किसानों का पूरा कर्ज माफ करना चाहिए। पार्टी के नेताओं ने कांग्रेस पर भाजपा (BJP) के कार्यकर्ताओं को परेशान करने का आरोप भी लगाया। कार्यक्रम को विधायक ननकीराम कंवर, पूर्व सांसद डॉ. बंशीलाल महतो, जोगेश लांबा सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने संबोधित किया। मांगों के समर्थन में राज्यपाल के नाम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

ट्रेंडिंग वीडियो