scriptआक्रोश : सफाई कर्मियों ने काम किया बंद, नगर निगम का घेराव कर किया प्रदर्शन | Performed by Cleaning workers | Patrika News
कोरबा

आक्रोश : सफाई कर्मियों ने काम किया बंद, नगर निगम का घेराव कर किया प्रदर्शन

Road Accident : शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में सफाई कर्मी के मौत के बाद आक्रोशित सफाई कर्मियों ने नगर निगम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया।

कोरबाFeb 15, 2020 / 12:48 pm

Vasudev Yadav

आक्रोश : सफाई कर्मियों ने काम किया बंद, नगर निगम का घेराव कर किया प्रदर्शन

आक्रोश : सफाई कर्मियों ने काम किया बंद, नगर निगम का घेराव कर किया प्रदर्शन

कोरबा. सड़क दुर्घटना में सफाई कर्मी की मौत को लेकर सफाई कर्मी एकजुट हो गए हैं। शनिवार को सफाई कर्मियों ने काम बंद रखा। किसी भी वार्ड में सफाई का काम नहीं हुआ। वहीं कर्मियों ने शनिवार सुबह नगर निगम का घेराव कर दिया। जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में सफाई कर्मी शामिल थे।
शुक्रवार को डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन कर एसएलआरएम सेंटर लौट रही दो महिला सफाई कर्मियों को यात्री बस ने ठोकर मार दिया था। एक महिलाकर्मी की मौत हो गई थी, वहीं दूसरे को भी गंभीर चोटें आई थी। घटना से आक्रोशित सफाई कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर चक्काजाम कर दिया था। करीब तीन घंटे तक कोरबा- कटघोरा मार्ग पर गाडिय़ों का आवागमन ठप रहा। मृत महिला के परिवार को आर्थिक मदद और घायल कर्मी की इलाज के आश्वासन पूरा होने के बाद चक्काजाम समाप्त किया गया था।

आक्रोश : सफाई कर्मियों ने काम किया बंद, नगर निगम का घेराव कर किया प्रदर्शन
नगर निगम के दर्री जोन में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन व रिक्शा में रखकर महिला सफाई कर्मी कुसुमलता कुर्रे और शांति बंजारे एसएलआरएम सेंटर लौट रही थी। इसी बीच करीब ११.३० बजे दर्री एरिगेशन चौक के पास पुल पर विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बस ने रिक्शा को जोरदार ठोकर मार दिया। दोनों सफाई कर्मी बस की चपेट में आ गई। दोनों सफाई कर्मी को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।

Home / Korba / आक्रोश : सफाई कर्मियों ने काम किया बंद, नगर निगम का घेराव कर किया प्रदर्शन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो