scriptआक्रोशित यात्रियों ने रेलवे स्टेशन में किया हंगामा, मचा हड़कंप… | Performed by passenger | Patrika News

आक्रोशित यात्रियों ने रेलवे स्टेशन में किया हंगामा, मचा हड़कंप…

locationकोरबाPublished: Nov 14, 2019 11:44:07 am

Submitted by:

Vasudev Yadav

Performed by passenger: बुधवार देर शाम यात्रियों ने कोरबा रेलवे स्टेशन (Railway Station) पर हंगामा कर दिया। इससे हड़कंप मच गया। आरपीएफ पुलिस मौके पर पहुंची और यात्रियों को समझाइश दी। तब जाकर मामला शांत हुआ।

आक्रोशित यात्रियों ने रेलवे स्टेशन में किया हंगामा, मचा हड़कंप...

आक्रोशित यात्रियों ने रेलवे स्टेशन में किया हंगामा, मचा हड़कंप…

कोरबा. बिलासपुर चुचुहियापारा फाटक पर मरम्मत कार्य के दौरान ट्रैक पर के्रन गिर गया। इससे ट्रेनों की आवाजाही बाधित हुई। रेलवे ने कई टे्रनों को रद्द कर दिया। इसमें बिलासपुर से कोरबा तक आने वाली हसदेव व शिवनाथ एक्सपे्रस भी शामिल हैं। त्रिवेंद्रम सुपरफास्ट एक्सपे्रस को रि-शेड्यूल किया गया। रेलवे की ओर से बताया गया कि यह गाड़ी पांच घंटे की देरी से रवाना हो सकती है। इधर रेलवे के कोरबा स्थित पूछताछ केंद्र में टे्रनों की जानकारी नहीं मिलने से नाराज यात्रियों ने हंगामा किया।
एसईसीआर बिलासपुर मंडल अंतर्गत कोरबा स्टेशन में शिवनाथ व त्रिवेंद्रम एक्सपे्रस को निर्धारित समय पर रवाना नहीं करने पर यात्रियों ने पूछताछ खिड़की के पास जमकर हंगामा मचाया। इस बीच आरपीएफ पुलिस मौके पर पहुंची। यात्रियों को समझाइश दी गई, तब मामला शांत हुआ। विगत एक हफ्ते से चुचुहियापारा रेलवे फाटक के अंडरब्रिज में निर्माण कार्य चल रहा है।
यह भी पढ़ें
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 12वीं कक्षा का नया परीक्षा पैटर्न किया जारी, जानें अंग्रेजी के शब्दों के उच्चारण में मिलेंगे कितने अंक

बुधवार की शाम पांच बजे कार्य के दौरान ट्रैक पर एक बड़ा क्रेन दुर्घटना का शिकार हो गया। कई ट्रेनों का परिचालन बंद हो गया। इसके बाद रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्थिति से निपटने के लिए रेल प्रशासन की ओर से कोरबा सहित अन्य स्टेशनों की ओर से बिलासपुर आने-जाने वाली ट्रेनों को रद्द किया गया। कुछ ट्रेनें देरी से रवाना की गई। इससे यात्री काफी परेशान हुए। नाराज लोगों ने कोरबा स्टेशन में हंगामा किया।

दोपहर वाली मेमू लोकल थी रद्द
निर्माण कार्य को लेकर रेलवे ने पहले ही दोपहर वाली मेमू को रद्द कर दिया था। टे्रन के रद्द होने की जानकारी के अभाव में बड़ी संख्या में यात्री स्टेशन पहुंचे हुए थे। स्टेशन में टे्रन रद्द होने की सूचना मिली। इसके बाद यात्रियों ने शिवनाथ एक्सपे्रस कम पैसेंजर से रवाना होने के लिए बैठे रहेे। इसमें अधिकांश यात्री बिलासपुर की ओर जाने वाले थे।

यह भी पढ़ें
खुश खबर : अब पानी के लिए वार्डवासियों को नहीं झेलनी पड़ेगी किल्लत, 24 घंटे मिलेगा पानी, पढि़ए पूरी खबर…

-चुचुहियापारा में काम के दौरान के्रन ट्रैक पर गिर गया। इस वजह से गाडिय़ों को रद्द व रि-शेड्यूल किया गया है। शिवनाथ व त्रिवेंद्रम सुपरफास्ट एक्सपे्रस को रि-शेड्यूल किया गया। कोरबा तक आने वाली हसदेव एक्सप्रेस भी बिलासपुर में रद्द कर दी गई। एके साहू, मुख्य स्टेशन मास्टर, कोरबा
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो