scriptपुलिस ने युवक को पकडक़र ली तलाशी, जेब में हाथ डालते ही पुलिस के उड़ गए होश, अब पुलिस जुटा रही ये जानकारी… | Pistol found | Patrika News

पुलिस ने युवक को पकडक़र ली तलाशी, जेब में हाथ डालते ही पुलिस के उड़ गए होश, अब पुलिस जुटा रही ये जानकारी…

locationकोरबाPublished: Mar 17, 2019 09:59:51 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

– ग्राहक के आने का इंतजार कर रहा था युवक, इस बीच पुलिस ने युवक को धर दबोचा

पुलिस ने युवक को पकडक़र ली तलाशी, जेब में हाथ डालते ही पुलिस के उड़ गए होश, अब पुलिस जुटा रही ये जानकारी...

पुलिस ने युवक को पकडक़र ली तलाशी, जेब में हाथ डालते ही पुलिस के उड़ गए होश, अब पुलिस जुटा रही ये जानकारी…

कोरबा. पुलिस ने पिस्टल के साथ एक युवक को पकड़ा है। आरोपी शारदा विहार इलाके में हथियार पहुंचाने गया था। इस बीच पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने बताया कि शारदा विहार इलाके में एक व्यक्ति द्वारा पिस्टल बेचने के लिए ग्राहक की तलाश करने की जानकारी मिली थी।
पुलिस मुखबिर की मदद से हथियार बेचने की कोशिश में लगे युवक पर नजर रख रही थी। शनिवार की रात करीब नौ बजे युवक हथियार पिस्टल लेकर डिलिवरी करने शारदा विहार पहुंचा था। रेल के पास खड़े होकर ग्राहक के आने का इंतजार कर रहा था। इस बीच पुलिस ने युवक को धर दबोचा। उसकी तलाशी ली गई। युवक के पास से एक पिस्टल मिला।
पुलिस ने युवक को पकडक़र मानिकपुर चौकी में पूछताछ की। उसने अपना नाम अभिषेक शर्मा उम्र २१ निवासी तुलसीनगर बताया। अभिषेक सोलर पंप लगाने वाली एक कंपनी ने रोजी मजदूरी का काम करता है। अभिषेक ने पुलिस को बताया है कि उसे एक अन्य युवक ने पिस्टल डिलिवरी के लिए दिया था।
पुलिस उस युवक की तलाश कर रही है। पुलिस को पता चला है कि फरार युवक के पास और हथियार हैं। हालांकि अभिषेक के पास कोई कारतूस नहीं मिला है। आरोपी के खिलाफ गैर कानूनी तरीके से हथियार रखने का केस मानिकपुर चौकी में दर्ज किया गया है।

आरोपी से पूरी जानकारी लेगी पुलिस
आचार संहिता के दौरान शहर में एक के कब्जे से पिस्टल मिलने पर पुलिस गंभीर हो गई है। एएसपी जयप्रकाश बढई ने बताया कि आरोपी से जानने की कोशिश की जा रही है कि पिस्टल का उपयोग राजनीति रूप से तो नहीं किया जाना था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो