scriptप्लानिंग हुई, टेंडर हुआ, लेकिन नहीं बनी सडक़, चौड़ीकरण भी अटका | Planning was done, tendered, but the road was not built | Patrika News

प्लानिंग हुई, टेंडर हुआ, लेकिन नहीं बनी सडक़, चौड़ीकरण भी अटका

locationकोरबाPublished: Jan 20, 2020 08:30:01 pm

Submitted by:

Deepak Gupta

गेरवाघाट मार्ग का मामला, नहर मार्ग पर चलना हुआ मुश्किल

प्लानिंग हुई, टेंडर हुआ, लेकिन नहीं बनी सडक़, चौड़ीकरण भी अटका

प्लानिंग हुई, टेंडर हुआ, लेकिन नहीं बनी सडक़, चौड़ीकरण भी अटका

कोरबा. गेरवाघाट सडक़। इसके निरीक्षण करने कई बार अफसर पहुंचे। एक नहीं दो-दो बार प्लानिंग हुई। टेंडर तक कर दिया गया, लेकिन सबसे जरुरी सडक़ निर्माण ही शुुरु नहीं हो सका। हिचकोले खाते वाहन इस मार्ग पर 24 घंटे गुजर रहे हैं। पांच सौ मीटर की सडक़ पार करने में लोगों के पसीने छूट जा रहे हैं।
राताखार से गेरवाघाट पुल होते हुए दर्री तक का सफर अब तक आसान नहीं हो सका है। पिछले एक साल से लोग सिर्फ यही सुन रहे हैं कि सडक़ जल्द बनेगी, लेकिन कब बनेगी। इसका जवाब जिम्मेदार नहीं दे रहे हैं। सडक़ बनना तो दूर, उसकी चौड़ाई बढ़ाने पर भी अब तक जोर नहीं दिया गया है। कई बार प्रशासन और निगम के अफसरों ने इस सडक़ को लेकर बैठक में प्लानिंग कर जल्द काम शुरु करने की बात कही। अधिकारी मौके पर भी गए। पिछले मानसून सीजन मेंं लोगों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एक तरफ फोरलेन सडक़ का काम धीमी गति से चल रहा है। दूसरी तरफ इस सडक़ पर काम अब तक शेष है। ऐसे मेेंं दर्री, एनटीपीसी क्षेत्र के लोगों के लिए पिछले एक साल से कोरबा आना-जाना दुश्वार हो गया है।

चौड़ीकरण के लिए टेंडर हुआ, लेकिन काम शुरु नहीं
सडक़ निर्माण से पहले चौड़ीकरण के लिए निगम ने टेंडर किया था, लेकिन अब तक काम शुुरु नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि आचार संहिता लगने की वजह से मामला ठंडे बस्ते में चला गया था। इस वजह से काम शुरु नहीं हो सका है। अब जाकर मिट्टी फिलिंग कर सडक़ पर आवागमन को आसान बनाने पर काम हो सकता है।

मालवाहक वाहनों पर प्रतिबंध नहीं
इधर इस मार्ग पर मालवाहक वाहनों पर अब तक प्रतिबंध नहीं लगाया जा सका है। दोपहिया व चारपहिया वाहन चालक अकसर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। सडक़ काफी संकरी है, इस वजह से नीचे गिरने का खतरा बना रहता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो