कोरबा

पिस्टल लेकर पड़ोसी को धमकाना पड़ा महंगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रविवार की शाम बरई का पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति से विवाद हुआ था। बरई ने पिस्टल निकालकर धमकाया था।

कोरबाMay 20, 2019 / 09:32 pm

Deepak Sahu

पिस्टल लेकर पड़ोसी को धमकाना पड़ा महंगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोरबा. पुलिस ने 9 एमएम पिस्टल के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। उस पर पिस्टल में राउंड भरकर पड़ोसी धमकाने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि गैर कानूनी तरीके से हथियार रखने के आरोप में मोतीसागर पारा निवासी मनिका बरई को गिरफ्तार किया है।
उसके पास से एक जिंदा कारतूस भी मिला है। रविवार की शाम बरई का पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति से विवाद हुआ था। बरई ने पिस्टल निकालकर धमकाया था। उसे जान से मारने की धमकी दी थी। इसकी सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपी को पकड़ लिया था।
उसके पास से एक तलवार भी बरामद किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी गुंडा बदमाश है। पहले भी जेल की हवा खा चुका है। बरई के खिलाफ पुलिस ने आम्र्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। यहां से रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.