scriptकुसमुंडा रेल साइडिंग में फायरिंग की जांच को लेकर उलझी पुलिस, एक्सपर्ट बताएंगे गोली चली या नहीं | Police entangled in investigation of firing in Kusmunda rail siding | Patrika News

कुसमुंडा रेल साइडिंग में फायरिंग की जांच को लेकर उलझी पुलिस, एक्सपर्ट बताएंगे गोली चली या नहीं

locationकोरबाPublished: Nov 30, 2021 01:08:54 pm

Submitted by:

Rajesh Kumar kumar

एसईसीएल की कोयला खदानों से डीजल की चोरी करने और कराने वाले गिरोह पुलिस की परेशानी का कारण बन गए हैं। कुसमुंडा पेट्रोल पंप के पीछे रेल साइडिंग के पास एक युवक खून से लथपथ मिला है। घायल युवक ने पुलिस को बताया है कि उसके पैर में गोली मारी गई है। जबकि घायल युवक का इलाज करने वाले डॉक्टर गोली लगने को लेकर स्पष्ट राय नहीं दे रहे हैं। इससे परेशान पुलिस ने मेडिसिन एक्सपर्ट से राय लेने की बात कही है।

injured youth

injured youth

घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। कुसमुंडा पेट्रोल पंप के पीछे स्थित रेल साइडिंग के करीब एक युवक जख्मी मिला है। उसके पैर से खून निकल रहा था। घायल युवक का नाम सुमित चौधरी है। वह बिलासपुर का रहने वाला है। युवक ने पुलिस को बताया है कि शनिवार की रात वह रेल साइडिंग के करीब खड़ा था। इस बीच एक गिरोह से उसका सामना हुआ। सुमित का आरोप है कि गिरोह में तीन लोग थे। इसमें राजा खान, अभिषेक और अशरफ शामिल थे। गिरोह के सदस्य उसके पैर में गोली मार दिया। वह रेल साइडिंग में गिर गया।
घटना की सूचना पुलिस को मिली। देर रात मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। उसका इलाज किया जा रहा है। घायल सुमित की बयान के आधार पर पुलिस ने राजा खान, अभिषेक और अशरफ के खिलाफ पर जानलेवा हमला का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मेडिसिन एक्सपर्ट देंगे अपनी राय
जिला अस्पताल में सुमित का इलाज करने वाले डॉक्टर ने पैर में गोली लगने या नहीं लगने को लेकर अपनी स्पष्ट राय नहीं दी है। इससे पुलिस की जांच उलझ गई है। पुलिस मामले की तह तक पहुंचने के लिए मेडिसिन एक्सपर्ट की राय लेने की बात कह रही है। हालांकि डॉक्टर की ओर से पुलिस को अपनी राय दी गई कि सुमित के पैर की हड्डियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

घायल युवक ने किंग खान गिरोह के लिए काम करना बताया
इधर, पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि घायल सुमित बिलासपुर के किंग खान गिरोह से जुड़ा है। खान गिरोह बिलासपुर में रहकर कुसमुंडा, गेवरा और दीपका की खदानों में पहले डीजल की चोरी कराता था। किंग खान के लिए काम करने सुमित पहुंचा था। इस बीच दूसरे गिरोह से उसका सामना हुआ।

आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही पुलिस
इधर, पुलिस का कहना है कि घायल सुमित ने तीन लोगों पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज कराया है। घटना के समय तीनों आरोपी रेल साइडिंग के आसपास थे या नहीं। इसकी जांच की जा रही है। साइबर सेल से भी मदद ली जा रही है।

जेल की हवा खा चुका है घायल
पुलिस ने बताया है कि घायल युवक सुमित गरियाबंद जेल में अपने एक साथी के साथ पूर्व में बंद था। उसके खिलाफ अलग अलग थानों में दर्ज अपराध की जानकारी जुटाई जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो