उत्तर प्रदेश के आलू कारोबारी की कटघोरा में हत्या, कंबल में लपेटकर नदी में फेंका शव, हमाल सहित तीन गिरफ्तार
कोरबाPublished: Sep 22, 2022 11:20:06 pm
उत्तर प्रदेश के आलू कारोबारी की कटघोरा में हत्या कर अहिरन नदी में फेंकी गई लाश का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या के आरोप में एक हमाल और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया। विवाद शराब के नशे में शुरू हुई और हत्या तक पहुंच गई।


उत्तर प्रदेश के आलू कारोबारी की कटघोरा में हत्या, कंबल में लपेटकर नदी में फेंका शव, हमाल सहित तीन गिरफ्तार
कटघोरा एसडीओपी ईश्वर त्रिवेदी ने बताया कि अहिरन नदी में व्यक्ति की लाश मिली थी। पुलिस इसकी जांच कर रही थी। इस बीच २० सितंबर को कटघोरा के मोहलाइनभांठा में रहने वाला धर्मेंन्द्र ङ्क्षसह थाना पहुंचा। उसने मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद थाना माखनपुर के बिल्टीगढ़ में रहने वाले थान सिंह उम्र 48 वर्ष से की थी। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम कराया। शॉट पीएम रिपोर्ट में डॉक्टर ने गला दबाकर थान की हत्या किया जाना बताया। इसके आधार पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई।