script

15 करोड़ से चमका शहर का पुष्य, दिनभर हुई खरीददारी

locationकोरबाPublished: Oct 21, 2019 07:13:58 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

धनतेरस से पहले पड़े शुभ मुहूर्त पर हुई जमकर खरीददारी, दोपहर बाद बाजार में आई रौनक, हर सेक्टर दमका फोटो

15 करोड़ से चमका शहर का पुष्य, दिनभर हुई खरीददारी

15 करोड़ से चमका शहर का पुष्य, दिनभर हुई खरीददारी

कोरबा. पुष्य नक्षत्र में शहर में जमकर खरीददारी हुई। धनतरेस से पहले बने शुभ मुहूर्त पर हर सेक्टर दमका हुआ नजर आया। सुबह से दोपहर तक इसकी रफ्तार मंद थी। शाम होते-होते मार्केट में भीड़ उमड़ी और देर रात तक लोग खरीददारी करते रहे। बाजार में आई रौनक से व्यापारियों के चेहरे भी खिले-खिले नजर आएं।
पुष्य नक्षत्र का प्रभाव सोमवार को दिनभर था। सुबह से ही बाजार में चहल पहल बढऩे लगी थी। हालांकि दिन में बाजार ने रफ्तार नहीं पकड़ी। शाम होते-होते बाजार की रौनक बढ़ी। देररात तक लोग खरीददारी करने में जुटे रहे। इस वजह से रात तक शहर का बाजार भरा रहा। ज्योतिषाचार्यो के बताएनुसार पुष्य नक्षत्र पर शुभ सामानों की खरीदारी में लोगों के द्वारा रूचि दिखाई गई। इस दौरान शहर का सराफा बाजार गुलजार रहा। इस दिन की गई खरीदी का शुभ परिणाम लोगों को मिलता है। उसके अनुसार ही लोगों ने पुष्य नक्षत्र केशुभ मुहूर्त का लाभ लेते हुए स्वर्ण आभूषणों की अच्छी ख्ररीदारी की। व्यापारियों के अनुसार इस साल शहर में पुष्य नक्षत्र के दौरान १० से १५ करोड़ का व्यवसाय हुआ है। जिसमें इलेक्ट्रानिक्स सामानों के साथ वाहन, फर्नीचर और आभूषणों की खरीदी ज्यादा की गई।

READ : खाद्य विभाग की कार्रवाई: स्वीट्स दुकान में एक्सपायरी डेटेड कोल्ड ड्रिंक के साथ ये भी मिला, जानकर उड़ जाएंगे आपके होश…
सराफा व ऑटोमोबाइल सेक्टर में सबसे अधिक रौनक
पुष्य नक्षत्र पर सबसे अधिक सराफा मार्केट व ऑटोमोबाइल सेक्टर में रौनक देखने को मिली। इस नक्षत्र पर सोने के आभूषण खरीदना ही शुभ माना जाता है। इस वजह से शहर के सराफा व्यवासायियों ने सोने से निर्मित छोटे-बड़े हर वैराइटी के आभूषण पर्याप्त स्टॉक में रखा गया था। नई डिजाइन के आभूषणों की भी सबसे अधिक मांग रही। भीड़ को देखते हुए लोगों ने पहले से ही डिजाइन तय कर लिया था। सोमवार को मुहूर्त पर लोगों ने इसकी खरीददारी की। इसी तरह ऑटोमोबाइल सेक्टर में जबरदस्त उछाल देखा गया। चारपहिया व दोपहिया वाहनोंं की बिक्री जमकर हुई। दोपहर बाद से ही शोरूम में लोग खरीददारी करते रहे।

READ : ठेका कंपनी के मैनेजर ने ड्राइवर को लात-घूसे व डंडे से पीटा, नाराज ड्राइवरों ने किया काम बंद, वेतन से पैसे मांगने का भी लगाया आरोप
बर्तन, कपड़े व इलेक्ट्रानिक्स के समान भी बिकें
बड़े सामनों के साथ बर्तन, कपड़े व इलेक्ट्रानिक्स मार्केट में भी भीड़ रही। दीवाली के लिए लोगों ने पुष्य नक्षत्र में ही कपड़े खरीदें। पावर हाऊस रोड स्थित बड़े काम्पलेक्स व दुकानों में कपड़ा मार्केट में भीड़ रही। इसी तरह इलेक्ट्रानिक्स समानों में मोबाइल व एलईडी टीवी की बिक्री सबसे अधिक हुई। इसी तरह बर्तन दुकानों में पीतल व दुसरे बर्तनों की बिक्री खूब हुई।

ट्रेंडिंग वीडियो