scriptदहेज में बाइक की मांग, पत्नी को पीट आग में फेंका, अपराध दर्ज | raigarh: Dowry demands in the bike, Pete wife thrown into the fire, recorded crime | Patrika News

दहेज में बाइक की मांग, पत्नी को पीट आग में फेंका, अपराध दर्ज

locationकोरबाPublished: Sep 27, 2015 07:52:00 pm

आग से झूलसी महिला के बयान पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ अपराध दर्ज कर
उसे गिरफ्तार कर लिया है।  वहीं मामले में शामिल अन्य परिजनों की भूमिका की
जांच की जा रही है।

Dowry

Dowry

रायगढ़. दहेज में बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर एक पति ने पत्नी को पीटा, पेटी अंदर रखे उसके कपड़े जलाए। गुस्सा शांत नहीं होने पर पत्नी को भी जगली आग में फेंक दिया। ये अमानवीय घटना खरसिया के ग्राम बांसघाट की है। आग से झूलसी महिला के बयान पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मामले में शामिल अन्य परिजनों की भूमिका की जांच की जा रही है।

खरसिया पुलिस ने दहेज प्रताडऩा व हाफ मर्डर का अपराध दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार 3 साल पूर्व बांसमुडा निवासी लक्ष्मी कुमार राठिया की शादी सीता बाई के साथ हुई थी। जिसमें आर्थिक तंगी के बीच सीता के परिजन दामाद को बाइक नहीं दे सके। इस बात को लेकर लक्ष्मी अक्यर अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर विवाद करता था। 15 सितंबर की शाम को भी कुछ ऐसा ही हुआ।

बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर लक्ष्मी ने ससुराल वालों को कोसते हुए पत्नी से विवाद कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। उसके बाद पेटी अंदर रखे उसके सारे कपड़े को आग के हवाले कर दिया। जब पत्नी ने इसका विरोध किया तो पति ने पत्नी को भी आग में फेंक दिया। इससे 22 वर्षीय महिला बुरी तरह से झुलस गई।

परिजन व ग्रामीणों की मदद से पीडि़ता को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पीडि़ता ने पुलिस को दिए गए बयान में आरोपी पति की सारी करतूत को बयां किया है। आग से झूलसी महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ धारा 498 ए व 307 के तहत अपराध दर्ज किया है। वहीं देर शाम उसकी गिरफ्तारी भी कर ली गई है। पुलिस के जांच अधिकारी की माने तो आरोपी को देर शाम जेल दाखिल भी कर दिया जाएगा। घटना के बाद पीडि़त महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

छुपा दिया था पत्नी को
पत्नी के साथ मारपीट करने व उसे आग में जलाने के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने मामले को दबाने के लिए पीडि़ता को अपने रिश्तेदार के घर छुपा दिया था। जब मायके पक्ष वाले लोग अपने बेटी की खोज करते हुए उसके ससुराल गए और सीता को गायब पाया। उसके बाद पीडि़ता से मारपीट व आग में डालने का खुलासा हुआ।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो