scriptइंजन के शुरू होते ही लोको पायलट को हुआ गड़बड़ी का एहसास, फिर डेढ़ घंटे विलंब से रवाना हुई लिंक एक्सप्रेस | Railway: Link Express departed by one and a half hours late | Patrika News

इंजन के शुरू होते ही लोको पायलट को हुआ गड़बड़ी का एहसास, फिर डेढ़ घंटे विलंब से रवाना हुई लिंक एक्सप्रेस

locationकोरबाPublished: Sep 19, 2019 07:18:56 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

Railway: कोरबा से विशाखापट्टनम तक जाने वाली लिंक एक्सप्रेस ट्रेन गुरुवार को डेढ़ घंटे देरी से रवाना हुई। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

इंजन के शुरू होते ही लोको पायलट को हुआ गड़बड़ी का एहसास, फिर डेढ़ घंटे विलंब से रवाना हुई लिंक एक्सप्रेस

इंजन के शुरू होते ही लोको पायलट को हुआ गड़बड़ी का एहसास, फिर डेढ़ घंटे विलंब से रवाना हुई लिंक एक्सप्रेस

कोरबा. यात्री कोच के मरम्मत कार्य और रख-रखाव में कोताही बरतने का खामियाजा गुरुवार को यात्रियों को भुगतना पड़ा। लिंक एक्प्रेस हर रोज शाम चार बजे कोरबा रेलवे स्टेशन से विशाखापट्टनम के लिए रवाना होती है। लोको पायलट ने जैसे ही इंजन शुरू कर गंतव्य की ओर प्रस्थान किया, उसे कुछ गड़बड़ी महसूस हुई। ट्रेन को आगे बढऩे से रोक दिया गया। जांच करने पर पाया गया कि स्लीपर कोच एस- 8 के पहिए का स्प्रिंग टूटा हुआ है। इस स्थिति में ट्रेन को रवाना करना सुरक्षा के दृष्टिकोण से ठीक नहीं है। इसे ठीक करने के लिए तत्काल मरम्मत का काम शुरू किया गया। एस- 8 कोच को ट्रेन से काटकर अलग किया गया। इसमें एक घंटे से भी ज्यादा का समय लग गया।
यह भी पढ़ें
गेवरा खदान: डीजल टंकी पाइप फटने से पे लोडर में लगी आग, मजदूरों के बीच मची अफरा-तफरी

यात्री हुए हलाकान
ट्रेन छूटने के पहले हुई इस खराबी के कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। मरम्मत काम बढ़ जाने के कारण ट्रेन चार बजे के स्थाना पर साढ़े पांच बजे कोरबा से रवाना हुई। इतने समय तक यात्री ट्रेन में ही सवार रहे और परेशान होते रहे। हालांकि इस दौरान शांति व्यवस्था कायम रही।एस- 8 कोच के पहिए का स्प्रिंग टूटने के कारण लिंक एक्सप्रेस विलंब से रवाना हुई। मरम्मत के दौरन कोच को काटकर टे्रन से अलग किया गया -केके तिवारी, सीएसएम

Click &
यह भी पढ़ें

Chhattisgarh News

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो