scriptRoad Accident : बस और ट्रेलर के बीच जबरदस्त भिड़ंत, यात्रियों के बीच मची चीख-पुकार, इतने यात्री घायल | Road Accident : Clash between bus and trailer | Patrika News

Road Accident : बस और ट्रेलर के बीच जबरदस्त भिड़ंत, यात्रियों के बीच मची चीख-पुकार, इतने यात्री घायल

locationकोरबाPublished: Aug 18, 2019 02:15:37 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

Road Accident : रविवार को तड़के सवारी से भरी बस व ट्रेलर के बीच भिड़ंत हो गई। यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। टक्कर (Road Accident) इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाडिय़ों के परखच्चे उड़ गए।

Road Accident : बस और ट्रेलर के बीच जबरदस्त भिड़ंत, यात्रियों के बीच मची चीख-पुकार, इतने यात्री घायल

बस और ट्रेलर के बीच जबरदस्त भिड़ंत, यात्रियों के बीच मची चीख-पुकार, इतने यात्री घायल

कोरबा. रायपुर से चलकर बिलासपुर के रास्ते अंबिकापुर जा रही रॉयल सर्विस की बस कटघोरा थाना क्षेत्र में ग्राम बरपाली के पास दुर्घटना (Road Accident) का शिकार हो गई। बस को ट्रेलर ने टक्कर मार दिया। दोनों गाडिय़ों के ड्राइवर केबिन में फंस गए। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया। तीन अन्य यात्रियों को भी चोटें आई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
दुर्घटना रविवार सुबह लगभग 4.15 बजे की बताई जा रही है। रॉयल सर्विस की बस सीजी-04 एमके-7652 रायपुर बिलासपुर के रास्ते अंबिकापुर जा रही थी। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 111 पर कटघोरा थाना क्षेत्र में ग्राम बरपाली तानाखार के पास बस का विपरीत दिशा से आ रही ट्रेलर सीजी-12 एस 5629 के चालक ने ठोकर मार दिया। आमने-सामने हुई भिडंत में दोनों गाडिय़ों के केबिन के परखच्चे उड़ गए। दोनों एक दूसरे से चिपक गए। राहगिरों ने हादसे की सूचना डॉयल 112 को दी। मदद के लिए कटघोरा पुलिस पहुंची।
यह भी पढ़ें
पढि़ए क्या हुआ जब एक अधिकारी पर महिलाओं ने लगाया यौन उत्पीडऩ का आरोप

घायलों को कटघोरा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। केबिन में फंसे दोनों गाडिय़ों के ड्राइवर को बाहर निकालने के लिए पुलिस ने अन्य गाडिय़ों की मदद ली। टोचन करके दुर्घटनाग्रस्त गाडिय़ों को एक-दूसरे से हटाकर सड़क किनारे किया गया। घायल दोनों ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को कोरबा रेफर किया गया है। घायलों का नाम पता स्पष्ट नहीं हुआ है।
बस और ट्रेलर के बीच जबरदस्त भिड़ंत, यात्रियों के बीच मची चीख-पुकार, इतने यात्री घायल

बस में 30 से अधिक यात्री थे सवार
दुर्घटना (Road Accident) के समय बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे। टक्कर के बाद यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। घटना को लेकर पुलिस ने कुछ यात्रियों का बयान दर्ज किया है। इसमें ट्रेलर चालक की लापरवाही सामने आई है।

दोनों ओर लगी लंबी जाम
बीच सड़क पर आमने सामने हुई टक्कर से मार्ग पर यातायात ठप हो गया। पुलिस ने बताया कि घटना स्थल के दोनों ओर लगभग डेढ़ किलोमीटर तक जाम लग गई थी। दुर्घटनाग्रस्त बस और ट्रेलर को हटाने के बाद मार्ग पर यातायात बहाल किया गया है।

Chhattisgarh Road Accident से जुड़ी खबरें यहां पढि़ए…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो