scriptकचरा कलेक्शन कर एसएलआरएम सेंटर लौट रही दो महिला सफाई कर्मियों को यात्री बस ने लिया चपेट में, एक की मौत | Road Accident : Death of a female cleaning worker | Patrika News

कचरा कलेक्शन कर एसएलआरएम सेंटर लौट रही दो महिला सफाई कर्मियों को यात्री बस ने लिया चपेट में, एक की मौत

locationकोरबाPublished: Feb 14, 2020 07:58:09 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

Road Accident: स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सफाई कर्मचारियों ने किया तीन घंटे तक चक्काजाम, दोनों ओर गाडिय़ों की लगी लंबी लाइन, गायत्री सर्विस की बस को पुलिस ने किया जब्त

कचरा कलेक्शन कर एसएलआरएम सेंटर लौट रही दो महिला सफाई कर्मियों को यात्री बस ने लिया चपेट में, एक की मौत

कचरा कलेक्शन कर एसएलआरएम सेंटर लौट रही दो महिला सफाई कर्मियों को यात्री बस ने लिया चपेट में, एक की मौत

कोरबा. डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन कर एसएलआरएम सेंटर लौट रही दो महिला सफाई कर्मियों को यात्री बस ने ठोकर मार दिया। एक महिलाकर्मी बस के दाहिने साइड के पहिए में फंस गई। दूसरे को भी गंभीर चोटें आई। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान एक महिला ने दम तोड़ दिया। घटना से आक्रोशित सफाई कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर चक्काजाम कर दिया। करीब तीन घंटे तक कोरबा- कटघोरा मार्ग पर गाडिय़ों का आवागमन ठप रहा। मृत महिला के परिवार को आर्थिक मदद और घायल कर्मी की इलाज के आश्वासन पूरा होने के बाद चक्काजाम समाप्त हुआ।
यह भी पढ़ें
मौत के कुंए में स्टंट दिखा रहे युवक की बाल- बाल बची जान, आई गंभीर चोट, एक्सीडेंट का वीडियो हुआ वायरल

नगर निगम के दर्री जोन में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन व रिक्शा में रखकर महिला सफाई कर्मी कुसुमलता कुर्रे और शांति बंजारे एसएलआरएम सेंटर लौट रही थी। शुक्रवार लगभग 11.30 बजे दर्री एरिगेशन चौक के पास पुल पर विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बस ने रिक्शा को जोरदार ठोकर मार दिया। दोनों सफाई कर्मी बस की चपेट में आ गई। एक महिला सफाई कर्मी बस के दाहिने ओर के पहिए में फंसकर पुल की रेलिंग से टकरा गई। दूसरी महिला को भी गंभीर चोटें आई।
यह भी पढ़ें
महिला शिक्षाकर्मी घर में चलाती थी जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस की दबिश में रंगे हाथ पकड़ाई

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एनटीपीसी के विभागीय अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। उसकी पहचान बालकोनगर के सतनाम नगर में रहने वाली कुसुमलता कुर्रे से की गई। प्राथमिक इलाज के बाद दूसरी महिला को कोरबा के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। इलाज चल रहा है। उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। वह रिसदी की निवासी है। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है। मामले की जांच कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो