scriptघर लौट रहे बाइक सवार को पिकअप ने मारी ठोकर, महिला की मौत | Road Accident : One died in road accident | Patrika News

घर लौट रहे बाइक सवार को पिकअप ने मारी ठोकर, महिला की मौत

locationकोरबाPublished: Jul 25, 2019 08:31:59 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

Road Accident : बेटी का इलाज कराकर घर लौट रहे दंपति की बाइक को पिकअप ने ठोकर मार दिया। सड़क दुर्घटना (Road Accident) में तीनों को गंभीर चोटें आई। इलाज के लिए एनसीएच पहुंचाया गया। यहां महिला की मौत हो गई।

Road Accident : One died in road accident

घर लौट रहे बाइक सवार को पिकअप ने मारी ठोकर, महिला की मौत

कोरबा. दीपका में रहने वाला दंतनाकर साह पत्नी दर्पण और 11 माह की बच्ची संस्कृति को लेकर इलाज के लिए बिलासपुर गया था। बुधवार को तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। हरदीबाजार चौकी क्षेत्र में ग्राम सरइपाली के पास विपरीत दिशा से आ रही पिकअप ने बाइक को ठोकर (Road Accident) मार दिया। बेटी के साथ दंपति सड़क पर गिरे।
महिला का सिर पिकअप से टकराकर फट गया। हाथ भी टूट गई। वह बेहोश हो गई। एक बोलेरो की मदद से घायलों को दीपका अस्पताल पहुंचाया गया। परीक्षण कर डॉक्टर ने दर्पण उम्र 22 को मृत घोषित कर दिया। दंतनाकर और उसकी बेटी संस्कृति का इलाज जारी है। पुलिस ने दंतनाकर के पिता संतोष साह की रिपोर्ट पर हरदीबाजार चौकी में चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें
Korba Elephant : आधी रात दंतैल हाथी बेडिय़ां तोड़कर भागा, अधिकारियों के फूले हाथ-पांव
चालक हरदीबाजार के पास स्थित ग्राम सिरली का निवासी है। पूछताछ में चालक ने बताया है कि मोड़ पर पिकअप को संभाल नहीं सका। इससे हादसा (Road Accident) हुआ। संतोष अपने पुत्र दंतनाकर, बहू दर्पण और पोती के साथ दीपका में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया है कि संस्कृति की तबीयत खराब होने पर दंतनाकर और दर्पण बाइक से इलाज कराने बिलासपुर गए थे। एक दिन रूकने के बाद अगले दिन 24 जुलाई को घर लौट रहे थे।

Road Accident से जुड़ी खबरें यहां पढि़ए …

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर या ताजातरीन खबरों, Live अपडेट के लिए Download करें Patrika Hindi News App.

ट्रेंडिंग वीडियो