रास्ते में बरबसपुर बेरियर के पास ट्रैक्टर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रेलर से टकरा गया। टक्कर के बाद दोनों गाडिय़ां सड़क पर पलट गई। ट्रेलर की केबिन में चालक अमजद खान फंस गया। राहगिरों की मदद से अमजद को बाहर निकाला गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। चालक को गंभीर चोटें आई है। चालक झारखंड का निवासी है।
सरकारी जमीन पर मकान बनाने वाले 8795 लोगों को मिल सकता है पट्टा, 19 नवंबर तक कर सकते हैं दावा आपत्ति घटना में ट्रैक्टर चालक संतोष कुमार को भी चोटें आई है। वह उरगा थाना क्षेत्र के गांव कटबितला का निवासी है। टक्कर का कारण दोनों गाडिय़ों की तेज रफ्तार बताई जा रही है। घटना के कारण थोड़ी देर के लिए रिंग रोड पर यातायात भी बाधित हुआ था। हालांकि पुलिस ने सूचना से इनकार किया है। टक्कर के बाद घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। ट्रेलर पर कोयला लोड था, जो सड़क पर बिखर गया था।