scriptतेज रफ्तार ट्रैक्टर व बाइक में भिड़ंत, तीन लोगों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर | Road Accident: Tragic death of three people in a road accident | Patrika News
कोरबा

तेज रफ्तार ट्रैक्टर व बाइक में भिड़ंत, तीन लोगों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर

Road Accident: विकासखंड पाली अंतर्गत ग्राम लाफा की घटना, पुलिस ने दुर्घटना का कारण ट्रैक्टर की बेकाबू रफ्तार बताया

कोरबाMay 25, 2020 / 07:53 pm

Vasudev Yadav

तेज रफ्तार ट्रैक्टर व बाइक में भिड़ंत, तीन लोगों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर

तेज रफ्तार ट्रैक्टर व बाइक में भिड़ंत, तीन लोगों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर

कोरबा. जिले के विकासखंड पाली अंतर्गत ग्राम लाफा के करीब हुई सड़क दुर्घटना (Road Accident) में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में एक अव्यस्क युवक भी शामिल है। चौथा युवक को गंभीर चोटें आई है। उसे बिलासपुर सिम्स में भर्ती किया गया है।
घटना सोमवार सुबह लगभग 7.30 बजे हुई। चैतुरगढ़ की ओर से एक ट्रैक्टर आ रहा था। इसे चालक अशोक कुमार गोंड़ उम्र 32 साल चला रहा था। अशोक के बाजू में व्हील गार्ड पर दिनेश गोंड़ उम्र 16 साल बैठा था। चैतुरगढ़- पाली मार्ग पर ग्राम लाफा के पास ढलान में ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। विपरीत दिशा से आ रही पल्सर बाइक को ठोकर मार दिया। इसमें बाइक सवार आमृतलाल खैरवार उम्र 30 और रामप्रसाद उम्र 27 साल को गंभीर चोटें आई।
बाइक को ठोकर मारने के बाद ट्रैक्टर का इंजन पलट गया। इसमें ट्रैक्टर चालक अशोक और बाजू में बैठा दिनेश दब गए। दोनों की मौके पर मौत हो गई। गंभीर स्थिति में बाइक चालक आमृतलाल खैरवार रामप्रसाद को पाली के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान आमृतलाल ने दम तोड़ दिया। रामप्रसाद को सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया। पाली पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। पुलिस ने दुर्घटना का कारण ट्रैक्टर की बेकाबू रफ्तार बताई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो